मुगल त्रिपुरा की सांस्कृतिक विरासत को नष्ट करना चाहते थे: बिप्लव देव

By भाषा | Published: November 19, 2019 04:33 AM2019-11-19T04:33:03+5:302019-11-19T04:33:03+5:30

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने लोगों से कहा कि वे राज्य की सुंदरता और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के लिए सोशल मीडिया का उपयोग करें।

Mughals wanted to destroy Tripura's cultural heritage: Biplav Dev | मुगल त्रिपुरा की सांस्कृतिक विरासत को नष्ट करना चाहते थे: बिप्लव देव

मुगल त्रिपुरा की सांस्कृतिक विरासत को नष्ट करना चाहते थे: बिप्लव देव

Highlightsदेब ने कहा कि मुगल राज्य की सांस्कृतिक विरासत को नष्ट करने का था। उनके हवाले से कहा गया, “त्रिपुरा में कई अद्भुत चीजें हैं, जिनके बारे में लोग नहीं जानते हैं

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने कहा कि मुगलों का इरादा अपनी कलाओं और वास्तुशिल्प को अत्यधिक बढ़ावा देकर राज्य की सांस्कृतिक विरासत को नष्ट करने का था।

देव ने रविवार को यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोगों से कहा कि वे राज्य की सुंदरता और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के लिए सोशल मीडिया का उपयोग करें।

एक आधिकारिक बयान में उनके हवाले से कहा गया, “त्रिपुरा में कई अद्भुत चीजें हैं, जिनके बारे में लोग नहीं जानते हैं... मुगल अपनी कला और वास्तुशिल्प को अत्यधिक बढ़ावा देकर त्रिपुरा की संस्कृति को नष्ट करना चाहते थे।”

उन्होंने कहा, “माताबारी की देवी इतनी दिव्य है कि कछुआ भी अपनी अंतिम सांस लेने से पहले मंदिर तक जाता है। ये सभी चमत्कार सोशल मीडिया पर साझा किए जाने के लायक हैं, क्योंकि कई लोग त्रिपुरा के चमत्कारों के बारे में नहीं जानते हैं।’’ 

Web Title: Mughals wanted to destroy Tripura's cultural heritage: Biplav Dev

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे