लाइव न्यूज़ :

सांसद अपने संसदीय क्षेत्रों में ब्लॉक स्तर पर जन औषधि केंद्र खुलवाने के लिए पहल करें, ताकि गरीबों को फायदा हो सके: मंत्री

By भाषा | Updated: July 9, 2019 13:25 IST

मंत्री ने कहा कि इन जन औषधि केंद्रों पर सस्ती दवाएं मिल रही हैं जिनसे गरीबों को बहुत फायदा हो रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘ मैं सभी सांसदों से आग्रह करता हूं कि वे अपने क्षेत्रों में ब्लॉक स्तर पर जन औषधि केंद्र खुलवाने की पहल करें ताकि गरीबों को फायदा हो।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने मंगलवार को सभी लोकसभा सदस्यों का आह्वान किया।मंत्री ने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि दुनिया भर में भारत में निर्मित जेनेरिक दवाओं का बड़े पैमाने का उपयोग हो रहा है। 

केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने मंगलवार को सभी लोकसभा सदस्यों का आह्वान किया कि वे अपने संसदीय क्षेत्रों में ब्लॉक स्तर पर जन औषधि केंद्र खुलवाने के लिए पहल करें ताकि गरीबों को ज्यादा से ज्यादा फायदा हो सके।

लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान दीपक बैज और कुछ अन्य सदस्यों के पूरक प्रश्नों के उत्तर में मंडाविया ने सदस्यों से यह आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में सरकार बनने के बाद यह तय किया कि देश के गरीबों में सस्ती दवाएं मिलनी चाहिए और फिर देश भर में जन औषधि केंद्रों की स्थापना की गई।

मंत्री ने कहा कि इन जन औषधि केंद्रों पर सस्ती दवाएं मिल रही हैं जिनसे गरीबों को बहुत फायदा हो रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘ मैं सभी सांसदों से आग्रह करता हूं कि वे अपने क्षेत्रों में ब्लॉक स्तर पर जन औषधि केंद्र खुलवाने की पहल करें ताकि गरीबों को फायदा हो।

वे आवेदन करें और हम उनके क्षेत्रों में ब्लॉक स्तर पर जन औषधि केंद्र खुलवाएंगे।’’ मंत्री ने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि दुनिया भर में भारत में निर्मित जेनेरिक दवाओं का बड़े पैमाने का उपयोग हो रहा है। 

टॅग्स :संसद बजट सत्रमोदी सरकारनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो