लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: नवजात शिशु के शव को मुंह में दबाए अस्पताल परिसर में कुत्ते के घूमने का वीडियो वायरल

By भाषा | Updated: November 19, 2021 21:06 IST

मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिला अस्पताल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें एक कुत्ता नवजात शिशु के क्षत-विक्षत शव को लेकर घूमता नजर आया।

Open in App
ठळक मुद्देनवजात शिशु के क्षत-विक्षत शव को मुंह में दबाए हुए घूमते हुए कुत्ते का वीडियो वायरल।मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिला अस्पताल का मामला, पुलिस ने कहा- जांच चल रही है।बुधवार सुबह की है घटना, कर्मचारियों ने डंडे से कुत्ते को भगाया।

अशोकनगर: मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिला अस्पताल के परिसर में नवजात शिशु के क्षत-विक्षत शव को एक कुत्ते के अपने मुंह में दबाए हुए घूमने का दिल को झकझोर देने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसे लोगों ने शर्मनाक करार दिया है। अस्पताल में मौजूद सफाई कर्मियों द्वारा पीछा किये जाने पर कुत्ते ने शव को वहीं छोड़ दिया और वहां से भाग गया।

जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ डीके भार्गव ने शुक्रवार को बताया कि बुधवार सुबह एक कुत्ता नवजात शिशु के क्षत-विक्षत शव को अपने मुंह में दबाए हुए अस्पताल परिसर में घूम रहा था।

उन्होंने कहा, ‘‘अस्पताल के कर्मचारियों ने इसे देखा और डंडे से कुत्ते को भगाया। वहां से भागने से पहले कुत्ता शव को वहीं परिसर में छोड़ गया।’’ भार्गव ने बताया कि इस संबंध में पुलिस को भी सूचना दी गई।

अस्पताल ने कहा- बच्चे का जन्म हमारे पास नहीं हुआ

उन्होंने कहा कि इस शिशु का जन्म हमारे अस्पताल में नहीं हुआ था। भार्गव ने कहा, “आमतौर पर देखने को मिलता है कि नवजात की मृत्यु होने पर परिवार के लोग ठीक प्रकार से अंतिम संस्कार नहीं करते हैं। लोगों को गड्ढा खोदकर अच्छी तरह से अंतिम संस्कार करना चाहिए जिससे कि जानवर उसे खोद के शव न निकाल पाए।”

उन्होंने कहा कि कई बार लोग जल्दबाजी में शव को कचरे के ढेर में भी फेंक देते हैं। यह मामला भी कुछ इसी तरह का लग रहा है क्योंकि शव पर मिट्टी नहीं लगी थी। यदि शव को जमीन में दबाया गया होता तो उसके शरीर पर मिट्टी लगी होती। वहीं, कोतवाली पुलिस थाने के निरीक्षक विवेक शर्मा ने बताया कि इस मामले की जांच चल रही है।

टॅग्स :Madhya PradeshViral Video
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव