लाइव न्यूज़ :

इंदौर: बीजेपी की जन आक्रोश रैली में टूटा मंच, महापौर और पूर्व विधायक चोटिल, बुलाई गई एंबुलेंस

By मुकेश मिश्रा | Updated: June 11, 2019 17:40 IST

इंदौर के राज मोहल्ला में मंच बनाया गया था। जिस वक्त मंच टूटने का हादसा हुआ, उस पर महापौर मालिनी गौड़ और अन्य विधायक मौजूद थे।

Open in App
ठळक मुद्देइंदौर में बीजेपी की जन आक्रोश रैली में मंच टूटने से हादसामहापौर और पूर्व विधायक हाससे में चोटिल, एंबुलेंस से भेजे गए अस्पताल

मध्य प्रदेश के इंदौर में मंगलवार (11 जून) को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की जन आक्रोश रैली में मंच टूट जाने से हड़कंप मच गया। घटना में महापौर मालिनी गौड़ और पूर्व विधायक राजेश सोनकर को चोट लगी। उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। 

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के नेतृत्व में जन आक्रोश रैली का आयोजन हुआ। इंदौर के राज मोहल्ला में मंच बनाया गया था। जिस वक्त मंच टूटने का हादसा हुआ, उस पर महापौर मालिनी गौड़ और अन्य विधायक मौजूद थे। 

बताया जा रहा है कि मंच पर जरूरत से ज्यादा नेताओं के चढ़ जाने से वह बोझ नहीं सह पाया और हादसा हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। 

इंदौर एयरपोर्ट से कार्यक्रम के लिए रवाना होने से पहले कैलाश विजयवर्गीय ने पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर एक बार फिर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बंगाल में बम वालों की सरकार चल रही है।

विजयवर्गीय ने आगे कहा, ''टीएमसी नेताओ के यहां सर्च हो तो बहुत से हथियार मिलेंगे। हमने वहां की जनता को विश्वास दिलाया है कि बम वाली सरकार से मुक्ति दिलाएंगे। आज इंदौर में जनाक्रोश यात्रा में शामिल होने आए हैं।'' 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मध्य प्रदेशइंदौरकैलाश विजयवर्गीय
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया