लाइव न्यूज़ :

MP News Updates: बीजेपी नेताओं से मिले स्पीकर एनपी प्रजापति, कहा- नियम के अनुसार करूंगा कार्रवाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 10, 2020 19:06 IST

सिंधिया के इस्तीफे के बाद उनके खेमे के 22 कांग्रेस विधायकों ने भी इस्तीफे दे दिए हैं। जबकि बिसाहू लाल सिंह ने विधायक पद से इस्तीफा देने बाद तुरंत ही बीजेपी में शामिल हो गए।

Open in App

मध्य प्रदेश: ज्योतिरादित्या सिंधिया समेत कांग्रेस के 22 विधायकों के इस्तीफा के बाद राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता गोपाल भार्गव, नरोत्तम मिश्रा और अन्य भाजपा नेता 19 कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे सौंपने के लिए राज्य विधानसभा अध्यक्ष एन.पी. प्रजापति के आवास पर पहुँचे। इसके बाद स्पीकर ने कहा कि मैं इनके ऊपर ( 22 कांग्रेस विधायक) राज्य विधानसभा की स्थापित प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई करूंगा। 

स्तीफ़ा देने के बाद आज ही वह बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले। बताया जा रहा है कि सिंधिया थोड़ी देर बाद बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। वहीं, बीजेपी नेता का दावा है कि आज शाम तक इस्तीफ़ा देने वाले विधायको का आकड़ा 30 तक हो जाएगा। भोपाल में बीजेपी नेता भूपेंद्र सिंह ने कहा, 'मैं बेंगलुरु से 19 विधायकों का इस्तीफा लेकर आया हूं, शाम तक यह संख्या 30 तक पहुंच सकती है, कई नेता बीजेपी में शामिल होना चाहते हैं।'

बता दें कि सिंधिया के इस्तीफे के बाद उनके खेमे के 22 कांग्रेस विधायकों ने भी इस्तीफे दे दिए हैं। जबकि बिसाहू लाल सिंह ने विधायक पद से इस्तीफा देने बाद तुरंत ही बीजेपी में शामिल हो गए। इसी बीच बीएसपी के विधायक संजीव कुशवाहा और समाजवादी विधायक राजेश शुक्ला मंगलवार को शिवराज सिंह चौहान से मिलने उनके घर पहुंचे हैं। हालांकि, इस मुलाकात को शिवराज सिंह चौहान ने होली से जोड़कर बताया है। शिवराज सिंह ने कहा 'वो सिर्फ होली के अवसर पर मुलाकात करने आए थे।इसमें कोई रानजीति नहीं है।'

 

टॅग्स :ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"गद्दार" और ‘‘जयचंद’’ शकील अहमद?, मणिकम टैगोर ने कहा- यह कोई नयी बात नहीं, गद्दारों का नया जत्था, कुछ मोदी सरकार में मंत्री, कुछ सांसद और एक तो वर्तमान मुख्यमंत्री भी हैं?

क्रिकेटकौन हैं महान आर्यमन सिंधिया?, दादा माधवराव सिंधिया और पिता ज्योतिरादित्य सिंधिया के बाद बने मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ अध्यक्ष

भारतमध्य प्रदेश कांग्रेसः ज्योतिरादित्य सिंधिया के गुना क्षेत्र में दिग्विजय सिंह के विधायक पुत्र जयवर्धन बने अध्यक्ष, कांग्रेस ने 71 जिलाध्यक्षों की घोषणा की, देखिए पूरी सूची

भारतमध्य प्रदेश से ही नहीं, छिंदवाड़ा से सांसद हैं?, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सांसद बंटी विवेक साहू की चुटीले अंदाज में तारीफ की, देखिए वीडियो

भारतMadhav Tiger Reserve: छोड़े बाघ-बाघिन, माधव टाइगर रिजर्व का शुभारंभ?, सीएम मोहन यादव ने इस बात पर दिया जोर?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया