MP Municipal Election Result: एमपी नगरीय निकाय चुनाव में आप ने किया धमाका, सिंगरौली नगर निगम पर कब्जा, 17 पार्षदों ने मारी बाजी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 18, 2022 03:51 PM2022-07-18T15:51:17+5:302022-07-18T15:52:08+5:30

MP Municipal Election Result: दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल इस जीत को मध्य प्रदेश में पार्टी की धमाकेदार एंट्री बताते हुए आप के सभी विजेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।

MP Municipal Election Result AAP urban body captured Rani Agarwal Singrauli Municipal Corporation 17 councilors won | MP Municipal Election Result: एमपी नगरीय निकाय चुनाव में आप ने किया धमाका, सिंगरौली नगर निगम पर कब्जा, 17 पार्षदों ने मारी बाजी

प्रदेश की विभिन्न नगरपालिका एवं नगर परिषद से आप के 12 पार्षद भी चुनाव जीते हैं।

Highlightsआप लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी उतार चुकी थी, लेकिन उसे जीत नहीं मिली थी।पांच प्रत्याशी सिंगरौली नगर निगम से जीते हैं, जबकि बाकी प्रदेश की विभिन्न नगरपालिका एवं नगर परिषद से पार्षद चुनाव जीते हैं। सिंगरौली नगर निगम महापौर चुनाव जीतने के साथ-साथ इस निगम के पांच वार्डों से पार्षद चुनाव भी जीता है।

भोपालः मध्य प्रदेश में पहली बार नगरीय निकाय चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी (आप) को रविवार को हुए वोटों की गिनती में बेहतर परिणाम मिले हैं। पार्टी को महापौर की एक और पार्षदों की 17 सीटों पर जीत मिली है। सिंगरौली नगर निगम में महापौर पद के लिए आप प्रत्याशी रानी अग्रवाल को जीत मिली है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल इस जीत को मध्य प्रदेश में पार्टी की धमाकेदार एंट्री बताते हुए आप के सभी विजेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। हालांकि, इससे पहले आप लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी उतार चुकी थी, लेकिन उसे जीत नहीं मिली थी।

आप के जिन 17 पार्षदों ने जीत हासिल की है, उनमें से पांच प्रत्याशी सिंगरौली नगर निगम से जीते हैं, जबकि बाकी प्रदेश की विभिन्न नगरपालिका एवं नगर परिषद से पार्षद चुनाव जीते हैं। आप नेता अक्षय हुंका ने बताया कि उनकी पार्टी ने सिंगरौली नगर निगम महापौर चुनाव जीतने के साथ-साथ इस निगम के पांच वार्डों से पार्षद चुनाव भी जीता है।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा, प्रदेश की विभिन्न नगरपालिका एवं नगर परिषद से आप के 12 पार्षद भी चुनाव जीते हैं। प्रदेश में कुल मिलाकर एक महापौर और 17 पार्षद जीते हैं। हालांकि, सिंगरौली नगर निगम में आप को बहुमत नहीं मिला, क्योंकि इसमें चुने गये कुल 45 पार्षदों में से 23 पार्षद भाजपा के हैं, जबकि 12 कांग्रेस के, बहुजन समाज पार्टी के दो और तीन निर्दलीय हैं।

केजरीवाल ने मध्य प्रदेश नगर निकाय चुनाव में पार्टी के बाद ट्वीट किया, ‘‘सिंगरौली नगर निगम चुनाव परिणाम 2022 : आप की मध्य प्रदेश में धमाकेदार एंट्री।’’ उन्होंने आगे लिखा है, ‘‘मध्यप्रदेश के सिंगरौली नगर निगम में महापौर पद पर जीत हासिल करने वाली आप उम्मीदवार रानी अग्रवाल, सभी विजेताओं और कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई। मेहनत से जनता के लिए काम कीजिए। देश के हर कोने में अब जनता आम आदमी पार्टी की काम की ईमानदार राजनीति को पसंद कर रही है।’’ 
 

Web Title: MP Municipal Election Result AAP urban body captured Rani Agarwal Singrauli Municipal Corporation 17 councilors won

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे