लाइव न्यूज़ :

MP Ki Taja Khabar: मध्य प्रदेश में कोविड-19 के संक्रमितों की संख्या 2330 हुई, 113 लोगों की गई जान

By भाषा | Updated: April 28, 2020 04:38 IST

मरने वालों में इंदौर में छह, भोपाल में तीन और मंदसौर में एक मौत शामिल है, जबकि इसी अवधि में संक्रमण के 240 नये मामले सामने आये हैं।

Open in App
ठळक मुद्देस्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 1,860 लोग अब भी संक्रमण की चपेट में हैं और इनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।भोपाल में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 428, उज्जैन में 119, जबलपुर में 69, होशंगाबाद में 33, रायसेन में 33, देवास में 24 हो गई है।

भोपाल: मध्य प्रदेश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या सोमवार को 113 हो गई और संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 2,330 पर पहुंच गई। मध्य प्रदेश सरकार के ताजा स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से 10 लोगों की मौत हो गयी । मरने वालों में इंदौर में छह, भोपाल में तीन और मंदसौर में एक मौत शामिल है, जबकि इसी अवधि में संक्रमण के 240 नये मामले सामने आये हैं। स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 1,860 लोग अब भी संक्रमण की चपेट में हैं और इनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

इनमें से 1,806 की हालत स्थित है जबकि 54 मरीज गंभीर हैं। कुल 357 मरीजों को इलाज के बाद स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस की महामारी से सबसे अधिक 63 मौतें अकेले इन्दौर में हुई हैं, जबकि उज्जैन में 17, भोपाल में 12, देवास में छह, खरगोन में छह, होशंगाबाद एवं मंदसौर में दो—दो और छिंदवाड़ा, जबलपुर, आगर मालवा, धार एवं खंडवा एक-एक मरीज की मौत हुई है। प्रदेश के कुल 52 में से 27 जिलों के लोग अब तक विड—19 के लिए संक्रमित पाये गये हैं। प्रदेश में इन्दौर में आज कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 196 नये मामले आये हैं, जबकि इसके बाद भोपाल में 13, उज्जैेन में 13, जबलपुर में 10, रायसेन में पांच, होशंगाबाद देवास एवं हरदा में एक-एक नया मामला सामने आया है।

इसी के साथ कोरोना वायरस की महामारी से बुरी तरह प्रभावित इन्दौर में कोविड—19 की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,372 हो गयी है, जबकि भोपाल में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 428, उज्जैन में 119, जबलपुर में 69, होशंगाबाद में 33, रायसेन में 33, देवास में 24 हो गई है।

इनके अलावा, खरगोन में अब कोरोना वायरस से 61 लोग संक्रमित हैं, जबकि धार एवं खंडवा में 36-36, आगर मालवा में 11, बड़वानी में 24, मुरैना, रतलाम एवं विदिशा में 13—13, मंदसौर में नौ, शाजापुर में छह, सागर और छिंदवाड़ा में पांच-पांच, श्योपुर एवं ग्वालियर में चार—चार, अलीराजपुर में तीन, शिवपुरी एवं टीकमगढ़ में दो—दो और बैतूल, हरदा एवं डिंडोरी में एक—एक कोरोना वायरस की बीमारी के चपेट में आया है। वहीं, दो मरीज अन्य राज्य के हैं। कोरोना वायरस के घातक संक्रमण को रोकने के लिए प्रदेश में प्रभावित जिलों में कुल 641 निषिद्ध क्षेत्र बनाए गए हैं। यहां लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। 

 

टॅग्स :कोरोना वायरसमध्य प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया