लाइव न्यूज़ :

MP Ki Taja Khabar: पुलिस विभाग में कोरोना का प्रकोप, थाना प्रभारी पाए गए संक्रमित

By बृजेश परमार | Updated: April 6, 2020 21:35 IST

थाना प्रभारी का निजी अस्पताल में उपचार जारी है। थाना प्रभारी की रिपोर्ट सामने आने के बाद विभाग में हडकंप मंच गया है।

Open in App
ठळक मुद्देथाना प्रभारी ब्लड प्रेशर और शुगर की बीमारी से ग्रसित हैं उनकी शुगर सेंपलिंग के दौरान भी बढ़ी हुई थी। थाना प्रभारी कंटेनमेंट क्षेत्र से संबंधित ही हैं। उज्जैन के ही निजी अस्पताल में वे उपचार रत हैं।

उज्जैन: पुलिस विभाग रिस्क पर आ गया है। दो दिन पहले एक थाना प्रभारी के सेंपल की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। उनके साथ ही एक अन्य महिला की रिपोर्ट भी पाजिटिव आई है। महिला की इंदौर में रविवार को मौत हो गई थी। है। थाना प्रभारी का निजी अस्पताल में उपचार जारी है। थाना प्रभारी की रिपोर्ट सामने आने के बाद विभाग में हडकंप मंच गया है।

आईसोलेशन के नोडल अधिकारी डा.एचपी सोनानिया के अनुसार 4 अप्रेल को 59 वर्षीय  थाना प्रभारी  बुखार, कफ, और कोल्ड की शिकायत के साथ माधवनगर अस्पताल लाए गए थे। यहां उन्हे उपचार दिया गया और सेंपल लेकर इंदौर लेब को भेजा गया था ।उनकी सेंपल रिपोर्ट पाजिटीव आई है। 

थाना प्रभारी ब्लड प्रेशर और शुगर की बीमारी से ग्रसित हैं उनकी शुगर सेंपलिंग के दौरान भी बढ़ी हुई थी। थाना प्रभारी कंटेनमेंट क्षेत्र से संबंधित ही हैं। उज्जैन के ही निजी अस्पताल में वे उपचार रत हैं।उनकी रिपोर्ट आने के साथ ही कांटेक्ट हिस्ट्री को लेकर हड़कंप मच गया है।डयूटी के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ ही आमजन से वे संपर्क में आए ऐसी स्थिति सामने आने पर हडकंप मचा हुआ है। थाने में करीब 118 कर्मचारी का स्टाफ बताया जा रहा है।

इनके साथ ही शनिवार को ही रामप्रसाद भार्गव मार्ग निवासी 65 वर्षीय महिला को भी माधवनगर अस्पताल लाए जाने पर उनका सेंपल लेकर महिला को इंदौर रेफर किया गया था।महिला ने रविवार को इंदौर एमवाए में दम तोड़ दिया । महिला मोटापा ओर बीपी से ग्रसित थी।वे दो दिन पहले ही इंदौर में रिश्तेदारों से मिलकर उज्जैन लोटी थी। महिला के परिवारएवं संपर्क में आए 13 सदस्यों के सेंपल रविवार को ही लेकर जांच के लिए भेजे जा चुके हैं महिला भी पूर्व कोरोना संक्रमित मृतक महिलाओं के क्षेत्र के आसपास की ही रहने वाली है।

टॅग्स :कोरोना वायरसमध्य प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित