लाइव न्यूज़ :

MP Ki Taja Khabar: मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से 300 लोगों की हुई मौत, संक्रमण का कुल आंकड़ा 6859 पहुंचा

By भाषा | Updated: May 26, 2020 04:39 IST

अधिकारी ने बताया कि राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 116 मौतें अकेले इन्दौर में हुई हैं, जबकि उज्जैन में 54, भोपाल में 48, बुरहानपुर में 13, खंडवा में 11, जबलपुर में नौ लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रदेश के कुल 52 में से 50 जिलों के लोग अब तक कोविड—19 के लिए संक्रमित पाये गये हैं। वर्तमान में संपूर्ण राज्य में कुल निषिद्ध क्षेत्र (कंटेनमेंट जोन) 825 हैं।

भोपाल: मध्यप्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 194 नए मामले सामने आए हैं और इस तरह प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमितों का आंकड़ा 6,859 तक पहुंच गया। वहीं, राज्य में पिछले 24 घंटे में इस बीमारी से दस और व्यक्तियों की मौत हुई है जिससे मरने वालों का आंकड़ा 300 पहुंच गया है। यह जानकारी मध्यप्रदेश के एक अधिकारी ने दी। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से भोपाल में तीन, इंदौर एवं मंदसौर में दो—दो और उज्जैन, ग्वालियर एवं उमरिया में एक—एक मरीज की मौत हुई है।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 116 मौतें अकेले इन्दौर में हुई हैं, जबकि उज्जैन में 54, भोपाल में 48, बुरहानपुर में 13, खंडवा में 11, जबलपुर में नौ, खरगोन, मंदसौर एवं देवास में आठ—आठ, होशंगाबाद, धार, सागर, नीमच एवं रायसेन में तीन—तीन, ग्वालियर में दो और छिंदवाड़ा, सीहोर, आगर मालवा, सतना, झाबुआ, शाजापुर, उमरिया एवं अशोकनगर एक-एक मरीज की मौत हुई है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में इंदौर में कोरोना वायरस संक्रमण के 56 नये मामले आये हैं, जबकि भोपाल में 30, उज्जैन में 22, मुरैना में 12, सागर एवं ग्वालियर में नौ—नौ, खंडवा में आठ, बुरहानपुर एवं डिंडोरी में सात—सात नये मरीज मिले हैं। इसी के साथ इंदौर में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,064 हो गई है, जबकि भोपाल में 1,271, उज्जैन में 575, जबलपुर में 212, खरगोन में 118, धार में 111, ग्वालियर 107, रायसेन में 68, खंडवा में 230, बुरहानपुर में 278, मंदसौर में 88, देवास में 83, होशंगाबाद में 37, नीमच में 90, बड़वानी में 40, मुरैना में 83, भिण्ड में 49, सागर में 77, रतलाम में 31, रीवा में 28 एवं डिण्डोरी में 16 हो गई है।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश के कुल 52 में से 50 जिलों के लोग अब तक कोविड—19 के लिए संक्रमित पाये गये हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में संपूर्ण राज्य में कुल निषिद्ध क्षेत्र 825 हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 2,988 लोग अब भी संक्रमण की चपेट में हैं और इनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। प्रदेश में अब तक कुल 3,571 मरीजों को इलाज के बाद स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। प्रदेश में अब तक कुल 1,38,584 लोगों की कोविड—19 की जांच की जा चुकी है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसमध्य प्रदेशइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह