लाइव न्यूज़ :

MP Ki Khabar: गर्भवती बहन के लिए जर्मनी में बैठे भाई ने ट्विटर से मांगी मदद, इंदौर से विधायक रमेश मेंदोला ने की ऐसे सहायता

By मुकेश मिश्रा | Updated: April 25, 2020 17:40 IST

इंदौर से विधायक मेंदोला सबसे पहले प्रिंस से उनके जियाजी का नम्बर लेते है। फिर उनसे उनका पूरा पता और फोन नम्बर्स लेते है।

Open in App
ठळक मुद्देआज प्रिंस फिर से जर्मनी से ट्वीट कर मेंदोला बग्गा और हर सहयोगी का आभार मानते हुए बताते है कि वे मामा बन गए है। जर्मनी से दिल्ली, दिल्ली से इंदौर और इंदौर से भिंड की ये कहानी नेताओं के प्रति उम्मीद भी जगाती है और आस्था भी।

इंदौर: जर्मनी के प्रिंस वर्मा 19 अप्रैल की रात एक बजे एक ट्वीट करते है। दिल्ली के भाजपा लीडर तजिंदर बग्गा को संबोधित इस ट्वीट में वे कहते है कि उनकी गर्भवती बहन भिंड में है। उन्हें डिलेवरी होने वाली है उन्हें बुखार आ रहा है  पर कोई डॉक्टर उन्हें देखने को तैयार नही है। बग्गा ये ट्वीट इंदौर के भाजपा विधायक रमेश मेंदोला को फारवर्ड कर देते है। इसके बाद जो होता है वो सोशल मीडिया और जमीनी नेटवर्क से लोगों की मदद की मिसाल कायम कर देता है। 

मेंदोला सबसे पहले प्रिंस से उनके जियाजी का नम्बर लेते है। फिर उनसे उनका पूरा पता और फोन नम्बर्स लेते है। इसके बाद वे इंदौर भाजपा के उपाध्यक्ष सुमित मिश्रा को भिंड के भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव कांकर से संपर्क कर उन्हें पूरी मदद का आग्रह करते है। मेंदोला कांकर को और एमपी पुलिस की डायल 100 को तत्काल ट्वीट कर उनसे भी महिला की मदद का आग्रह करते है। 

महिला की सहायता के लिए पूरा नेटवर्क सक्रिय हो जाता है। कांकर डॉक्टर्स और अस्पताल से संपर्क कर उन्हें दिखाने की व्यवस्था करते है और डायल 100 की सूचना पर स्थानीय पुलिस भी 24 घंटे सहायता के लिए तत्पर रहने का भरोसा दिलाती है। 

सबके सहयोग से महिला का चेकअप हो जाता है और उन्हें डिलेवरी के लिए 25 या 26 की डेट मिलती है। आज प्रिंस फिर से जर्मनी से ट्वीट कर मेंदोला बग्गा और हर सहयोगी का आभार मानते हुए बताते है कि वे मामा बन गए है। जर्मनी से दिल्ली, दिल्ली से इंदौर और इंदौर से भिंड की ये कहानी नेताओं के प्रति उम्मीद भी जगाती है और आस्था भी। ये बताती है कि आपदा के समय में  पुलिस और डॉक्टर के साथ रमेश मेंदोला और तजिंदर बग्गा जैसे नेता भी कोरोना वारियर बनकर मानवता की सेवा में जुटे है। इन वारियर्स  को भी सलाम तो बनता है।

टॅग्स :कोरोना वायरसमध्य प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों