लाइव न्यूज़ :

मप्र मानवाधिकार आयोग ने पुलिस से फर्जी समूहों पर कार्रवाई करने को कहा

By भाषा | Updated: August 23, 2021 20:46 IST

Open in App

मध्य प्रदेश मानवाधिकार आयोग (एमपीएचआरसी) ने सोमवार को ‘‘इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन’’ कहने वाली एक संस्था के खिलाफ कार्रवाई करने और आठ अक्टूबर तक इस मामले में रिपोर्ट सौंपने के लिए जबलपुर के पुलिस अधीक्षक को कहा है। आयोग के जनसंपर्क अधिकारी ने ‘पीटीआई- भाषा’ को बताया कि जबलपुर निवासी एस. सी. बटालिया द्वारा इस तथाकथित आयोग की शिकायत के बाद एमपीएचआरसी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति नरेंद्र कुमार जैन ने यह निर्देश दिया है। उन्होंने शिकायतकर्ता के हवाले से बताया कि इस संस्था की जबलपुर इकाई ने अपनी कार्यकारिणी समिति की घोषणा करने के लिए एक पत्रकार वार्ता आयोजित की थी और यह मानवाधिकार आयोग के नाम का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि 24 अगस्त 2017 को एमपीएचआरसी ने मानवाधिकार आयोग के नाम के दुरुपयोग का संज्ञान लिया और प्रदेश के संभागीय आयुक्तों, कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को इस तरह के फर्जी आयोगों पर अंकुश लगाने का निर्देश दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतभोपाल में डेंगू से एक महिला की मौत

भारतमप्र के जबलपुर शहर में एक माह में मिले डेंगू के 151 मामले

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील