लाइव न्यूज़ :

एमपी चुनाव 2018: BJP के इस दिग्गज नेता ने पुत्र मोह में कुर्बान कर दी अपनी टिकट, नहीं लड़ेंगे चुनाव

By मुकेश मिश्रा | Updated: November 8, 2018 14:59 IST

मध्य प्रदेश के मालवा-निमाड़ में 66 विधानसभा सीटें हैं। अभी 54 पर भाजपा काबिज है। सत्ता का रास्ता इसी अंचल से होकर गुजरेगा। आदिवासी पट्टी में भाजपा को हार का डर है। 

Open in App

इन्दौरः 08 नवम्बर, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव और विधायक कैलाश विजयवर्गीय इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे। ऐसा नहीं है कि उन्हें पार्टी ने टिकट के लायक नहीं समझा बल्कि उन्होनें पुत्र आकाश विजयवर्गीय के राजनीतिक कैरियर के लिए अपनी सीट कुर्बान कर दी। वही दूसरी ओर अब वे पार्टी की जीत के लिए मालवा-निमाड़ में अपना प्रबन्ध कौशल दिखाएंगे।

तीसरी सूची में सबसे ज्यादा चौकाने वाला नाम आकाश विजयवर्गीय का रहा। उन्हें पार्टी ने इन्दौर की तीन नम्बर सीट से उम्मीदवार बनाया है। आकाश विजयवर्गीय की दावेदारी को लेकर ही इन्दौर की सीटों का फैसला रुका हुआ था। पार्टी कैलाश विजयवर्गीय को महू (अम्बेडकर नगर) से चुनाव लड़ाना चाहती थी। किंतु विजयवर्गीय अपने पुत्र को टिकट दिलाने में अड़े हुए थें। अंततः शाह के फार्मूले के तहत विजयवर्गीय ने अपनी सीट त्याग कर बेटे के लिए तीन नम्बर सीट पक्की करीं।

भाजपा के राजनीतिक प्रेक्षकों का मानना है कि इस बार कैलाश विजयवर्गीय की महू से चुनाव लड़ने में कम दिलचस्पी थी। वे खुद चाहते थे कि पार्टी उन्हें फ्री हेंड करें ताकि वे मालवा-निमाड में पार्टी की जीत के लिए काम कर सकें। जैसा उन्होंने 2003 के चुनाव में किया।

कुछ दिग्गज भाजपा नेताओं का कहना है कि कैलाश विजयवर्गीय को फ्री करके शिवराज सिंह के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। यदि पार्टी 120 के अन्दर सिमटती है तो मुख्यमंत्री का चेहरा भी बदल जायेगा। फिर शिवराज की जगह कैलाश चेहरा हो सकते है।

वैसे भी मालवा-निमाड़ में 66 विधानसभा सीटे है। अभी 54 पर भाजपा काबिज है। सत्ता का रास्ता इसी अंचल से होकर गुजरेगा। आदिवासी पट्टी में भाजपा को हार का डर है। ऐसे में कैलाश विजयवर्गीय इस पट्टी की करीब 23 सीटों में अपनी कौशल क्षमता का उपयोग करके सीटे बचा सकते है।

टॅग्स :विधानसभा चुनावमध्य प्रदेश चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया