लाइव न्यूज़ :

एमपी चुनावः स्मृति ईरानी से साड़ी मांगने को लेकर BJP के मंत्री का वीडियो वायरल, बोले- मेरी बहन हैं कपड़ा मंत्री

By लोकमत न्यूज़ ब्यूरो | Updated: October 31, 2018 20:52 IST

कांग्रेस ने इस वीडियो को लेकर शिकायत की है कर गौरीशंकर बिसेन पर तत्काल आपराधिक प्रकरण दर्ज कराने की मांग की है।

Open in App

मध्य प्रदेश ब्यूरोः कृषि मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने कहा कि कपड़ा मंत्री उनकी बहन है, मैंने 10 हजार साड़ियां मंगवाई है, ये साड़ियां क्षेत्र में बटवाऊंगा। कांग्रेस ने इसकी शिकायत निर्वाचन आयोग को की है।

मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री बिसेन का यह कहते हुए एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो को लेकर कांग्रेस ने इसकी शिकायत निर्वाचन आयोग से की है। शिकायत विशाल बिसेन ने कहा कि मंत्री के इस वीडियो में वो अपने अथवा अपनी बेटी के चुनाव की रणनीति बता रहे हैं, जिसमे उनके द्वारा कहा गया है कि केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी उनकी बहन है और वे सूरत गुजरात से दस हजार प्रिंटेड साड़ियां मंगवाकर जिनकी कीमत तीस लाख रुपए होगी वह क्षेत्र में बटवाएंगे।

साथ ही उनके द्वारा यह भी कहा गया है कि किस तरीके से मंडी निधि से निर्माण कार्यों एवं कृषि महाविद्यालय एवं मेडिकल कालेज की आड़ में करोड़ों रुपए कमाए गए है एवं भविष्य में कमाएं जाएंगे।

इसके अलावा किस तरीके से चुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के समतुल्य बनने के लिए भविष्य के लोकसभा चुनाव लड़कर एवं जीतकर केंद्रीय मंत्री बना जाएगा। उन्हें यह भी कहते दिखाई एवं सुनाई पड़ रहा है कि वो किस तरीके से सैकड़ो करोड़ो में ठेका करके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से केंद्रीय कृषि मंत्री बनने का काम करेंगे।

एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि एवं प्रदेश सरकार में मंत्री द्वारा आगामी चुनावों में धनबल का उपयोग करने की बात कहना लोकतांत्रिक मयार्दाओं का हनन है और भ्रष्टाचार में कमाए गए करोड़ों रुपए के आधार पर राजनीति में पद हासिल करने की बात करना यह स्पष्ट करता है कि आगामी चुनावों में गौरीशंकर बिसेन अथवा उसकी पुत्री मौसम हरिनखेड़े चुनावों में आचार संहिता और निर्वाचन प्रणली का हनन करने की तैयारी में है।

कांग्रेस ने इस वीडियो को लेकर शिकायत की है कर गौरीशंकर बिसेन पर तत्काल आपराधिक प्रकरण दर्ज कराने की मांग की है। साथ ही बिसेन की पुत्री मौसम हरिनखेड़े को आगामी चुनाव लड़ने हेतु आयोग्य घोषित किया जाए।

टॅग्स :विधानसभा चुनावमध्य प्रदेश चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी