लाइव न्यूज़ :

मप्र : आम चौराहे पर तीन बार तलाक बोलकर बीवी को छोड़ने पर शौहर के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: November 28, 2021 19:14 IST

Open in App

इंदौर, 28 नवंबर मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में कथित तौर पर दहेज में मोटरसाइकिल की मांग पूरी न होने के चलते आम चौराहे पर पत्नी को लगातार तीन बार तलाक बोलकर वैवाहिक रिश्ता तुरंत खत्म करने के आरोप में पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि इंदौर से करीब 35 किलोमीटर दूर केशरवर्डी की 22 वर्षीय महिला ने शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि उसके पति जोहेर ने उसे इस गांव के आम चौराहे पर ‘‘तलाक, तलाक, तलाक" बोला और कहा कि दोनों के बीच वैवाहिक रिश्ते को तुरंत खत्म माना जाए।

पुलिस अधिकारी ने आरोपों के हवाले से बताया कि जोहेर और उसकी मां तस्लीम शिकायतकर्ता महिला को पिछले दो साल से मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे क्योंकि उसके मायके वालों ने ससुराल पक्ष को दहेज में मोटरसाइकिल नहीं दी थी।

अधिकारी ने बताया कि दहेज की कथित मांग पूरी नहीं किए जाने के चलते महिला को उसका पति और सास लम्बे समय से तलाक की धमकी भी दे रहे थे।

उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत पर उसके पति व सास के खिलाफ मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम 2019 और भारतीय दंड विधान की धारा 498-ए (किसी स्त्री के पति या पति के नातेदार द्वारा उसके प्रति क्रूरता) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और अभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत