लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: CAA के समर्थन में बिना अनुमति रैली निकालने पर भाजपा नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: January 11, 2020 23:10 IST

मध्य प्रदेश के खंडवा में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के समर्थन में बिना अनुमति रैली निकालने के लिए पुलिस ने खंडवा लोकसभा सीट से भाजपा सांसद नंदकुमार सिंह चौहान और जिले के तीन भाजपा विधायकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने खंडवा लोकसभा सीट से भाजपा सांसद नंदकुमार सिंह चौहान और जिले के तीन भाजपा विधायकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्रशासन की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा विधायक विजय शाह ने कहा कि सीएए पर जनता के शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर कांग्रेस सरकार की यह कार्रवाई तानाशाही है।

मध्य प्रदेश के खंडवा में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के समर्थन में बिना अनुमति रैली निकालने के लिए पुलिस ने खंडवा लोकसभा सीट से भाजपा सांसद नंदकुमार सिंह चौहान और जिले के तीन भाजपा विधायकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस अधीक्षक शिवदयाल सिंह ने बताया कि सांसद चौहान, भाजपा के तीन विधायकों विजय शाह (हरसूद), देवेन्द्र वर्मा (खंडवा) और राम डांगोरे (पंधाना) सहित 22 नामजद लोगों के खिलाफ भादवि की धारा 188 और धारा 144 के तहत निषेधात्मक आदेशों के उल्लंघन के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा 300 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। सिंह ने बताया कि इस रैली की अनुमति नहीं दी गई थी क्योंकि जिले में धारा 144 के तहत निषेधात्मक आदेश लागू थे। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने रैली की वीडियोग्राफी कराई थी और लोगों की पहचान वीडियो के आधार पर की गई है। प्रशासन की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा विधायक विजय शाह ने कहा कि सीएए पर जनता के शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर कांग्रेस सरकार की यह कार्रवाई तानाशाही है।

उन्होंने कहा कि रैली में शामिल लोग शांतिपूर्वक संवैधानिक कानून का समर्थन कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि रैली को अनुमति देने के बजाय प्रशासन ने निषेधात्मक आदेश लागू कर दिये।

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानूनमध्य प्रदेशकैब प्रोटेस्टभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया