लाइव न्यूज़ :

मप्र उपचुनाव: खंडवा लोकसभा सीट में पिछले चुनाव के मुकाबले 13.02 प्रतिशत कम मतदान

By भाषा | Updated: October 31, 2021 15:30 IST

Open in App

भोपाल, 31 अक्टूबर मध्य प्रदेश में शनिवार को हुए उपचुनाव में खंडवा लोकसभा सीट पर 63.88 प्रतिशत मतदान हुआ, जो वर्ष 2019 में इस सीट पर हुए 76.90 प्रतिशत मतदान से 13.02 प्रतिशत कम है। यह जानकारी चुनाव आयोग के अधिकारियों ने रविवार को मतदान का अंतिम आंकड़ा आने के बाद दी।

इसके अलावा, शनिवार को प्रदेश की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में से दो विधानसभा सीटों रैगांव (सु) एवं पृथ्वीपुर पर क्रमश: 69.04 प्रतिशत एवं 78.14 प्रतिशत मतदान हुआ, जो वर्ष 2018 में हुए विधानसभा चुनाव के मुकाबले क्रमश: 5.49 फीसदी एवं 1.47 फीसदी कम है, जबकि जोबट (सु) सीट पर 53.30 प्रतिशत मतदान हुआ, जो वर्ष 2018 में हुए विधानसभा चुनाव के मुकाबले 0.46 फीसदी अधिक है। इन तीनों विधानसभा क्षेत्रों में औसतन मतदान 65.33 प्रतिशत हुआ।

वर्ष 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में रैगांव विधानसभा सीट पर 74.53 प्रतिशत, पृथ्वीपुर विधानसभा सीट पर 79.61 तथा जोबट विधानसभा सीट पर 52.84 प्रतिशत मतदान हुआ।

जोबट विधानसभा सीट अलीराजपुर जिले में आता है। अलीराजपुर के एक वरिष्ठ पत्रकार ने कहा कि वर्ष 1956 में जोबट निर्वाचन क्षेत्र बना था और तब से यह पहली बार है कि इस सीट पर इस उपचुनाव में सबसे अधिक 53.30 प्रतिशत वोट डाले गए।

वहीं, स्थानीय लोगों ने कहा कि जोबट में कम मतदान इसलिए होता है, क्योंकि यहां के आदिवासी मतदाता बड़ी तादात में रोजगार की तलाश में दूसरे राज्यों में चले जाते हैं, जिससे वे मतदान के दिन वहां मौजूद नहीं रह पाते हैं।

इस चारों सीटों पर कुल 48 प्रत्याशी मैदान में हैं और मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी कांग्रेस के बीच है। इन चार सीटों में से खंडवा लोकसभा सीट सहित दो सीटों पर भाजपा का कब्जा था, जबकि बाकी दो सीट कांग्रेस के पास थी।

उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (मध्य प्रदेश) प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि मतदान के दौरान कोई हिंसा नहीं हुई। उन्होंने कहा कि मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।

उन्होंने कहा, ‘‘दो नवंबर को प्रात: आठ बजे से संबंधित जिला मुख्यालयों पर मतों की गिनती की जायेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत