मप्र विधानसभा चुनाव: मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन जारी, 2013 की तुलना में 8 फीसदी बढ़े वोटर

By भाषा | Published: September 28, 2018 04:37 AM2018-09-28T04:37:18+5:302018-09-28T04:37:47+5:30

मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी वीएल कांताराव ने पत्रकार वार्ता में बताया, ‘‘आज मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 5,03,94,086 (5.03 करोड़) है, जबकि वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव के वक्त प्रदेश में 4.66 करोड़ मतदाता थे।

MP Assembly elections: 8 percent of voters increase in comparison to last release of voters list | मप्र विधानसभा चुनाव: मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन जारी, 2013 की तुलना में 8 फीसदी बढ़े वोटर

मप्र विधानसभा चुनाव: मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन जारी, 2013 की तुलना में 8 फीसदी बढ़े वोटर

भोपाल, 28 सितम्बर: मध्य प्रदेश में 2013 में हुए विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार मतदाताओं की संख्या में आठ फीसदी का इजाफा हुआ है। प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं और चुनाव आयोग ने पुनरीक्षण के बाद गुरूवार को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया।

मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी वीएल कांताराव ने पत्रकार वार्ता में बताया, ‘‘आज मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 5,03,94,086 (5.03 करोड़) है, जबकि वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव के वक्त प्रदेश में 4.66 करोड़ मतदाता थे। इस प्रकार प्रदेश में मतदाताओं की संख्या में लगभग 8 फीसदी का इजाफा हुआ है।’’

उन्होंने बताया कि सूची में थर्ड जेंडर की श्रेणी में 1410 मतदाताओं के नाम है। प्रदेश में मतदाता सूची में 2,63,14,957 पुरूष और 2,40,77,719 महिला मतदाता हैं।

राव ने बताया कि सूची में सबसे अधिक 1,37,83,383 मतदाता 20-29 वर्ष आयु समूह के हैं। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष 4 अक्तूबर को 5.02 करोड़ मतदाताओं के नाम वाली सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया था। उसके बाद इसमें संशोधन, नाम जोड़ने और नाम घटाने के लगभग 96 लाख आवेदन हासिल हुए। इनमें से 35.71 लाख मतदाताओं के नाम हटाने के तथा 36.31 लाख मतदाताओं के नाम जोड़ने के आवेदन शामिल हैं।

राव ने बताया कि बुरहानपुर जिले के बदनापुर की निवासी माहोबाई विधानसभा निर्वाचन 2018 में 14 वीं दफा अपना विधायक चुनने के लिये मताधिकार का प्रयोग करेंगी।
 

Web Title: MP Assembly elections: 8 percent of voters increase in comparison to last release of voters list

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे