लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में मदर डेयरी 40 रुपये किलो के भाव पर बेचेगी टमाटर, दाम पर लगेगा लगाम

By भाषा | Updated: July 19, 2019 20:49 IST

समिति ने दिल्ली में टमाटर की उपलब्धता और कीमत को लेकर संबंधित पक्षों के साथ समीक्षा की। उसने पाया कि कीमत में 10 जुलाई से तीव्र वृद्धि हुई है और इस पर अंकुश लगाने के लिये तत्काल दो निर्णय किये गये।

Open in App

केंद्र ने राष्ट्रीय राजधानी में टमाटर की बढ़ती कीमतों पर अंकुश लगाने के इरादे से शुक्रवार को सरकारी कंपनी मदर डेयरी से टमाटर की उपलब्धता बढ़ाने और इसे 40 रुपये किलो के भाव पर बेचने को कहा। केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इसके साथ ही दिल्ली सरकार से व्यापारियों और ‘लाजिस्टिक’ उपलब्ध कराने वालों को मंडियों में टमाटर की आपूर्ति बढ़ाने के लिये प्रोत्साहित करने को कहा है ताकि कीमत वृद्धि पर तत्काल अंकुश लग सके।

उपभोक्ता मामलों के सचिव अविनाश के श्रीवास्तव की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय अंतर-मंत्रालयी समिति की बैठक में यह निर्णय किया गया। प्रमुख उत्पादक क्षेत्रों में बारिश के कारण आपूर्ति बाधित होने से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में खुदरा बाजारों में टमाटर की कीमत 60 से 80 रुपये किलो तक पहुंच गई है। मंत्रालय के अनुसार बागवानी विभाग ने यह संकेत दिया कि यह स्थिति केवल कुछ समय के लिये है और जल्दी ही आपूर्ति बढ़ने के साथ स्थिति सामान्य हो जाएगी।

आपूर्ति क्षेत्रों में बारिश के कारण बाजार में टमाटर की आपूर्ति प्रभावित हुई है। समिति ने दिल्ली में टमाटर की उपलब्धता और कीमत को लेकर संबंधित पक्षों के साथ समीक्षा की। उसने पाया कि कीमत में 10 जुलाई से तीव्र वृद्धि हुई है और इस पर अंकुश लगाने के लिये तत्काल दो निर्णय किये गये। इसके तहत मदर डेयरी को तत्काल अपनी दुकानों के जरिये टमाटर 40 रुपये किलो बेचना शुरू करने को कहा गया है।

साथ ही बाजार में आपूर्ति बढ़ाने को कहा गया है ताकि ग्राहकों को अच्छी गुणवत्ता वाले टमाटर कम दाम पर उपलब्ध हों। दूसरे, दिल्ली सरकार के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग को व्यापारियों और ‘लाजिस्टिक’ उपलब्ध कराने वालों को मंडियों में टमाटर की आपूर्ति बढ़ाने के लिये प्रोत्साहित करने को कहा गया है ताकि कीमत वृद्धि पर तत्काल अंकुश लगाया जा सके। मदर डेयरी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में करीब 100 सफल दुकानों के जरिये फल और सब्जी बेचती है।

टॅग्स :मोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं