लाइव न्यूज़ :

केंद्र शासित प्रदेश के दर्जे पर जम्मू के ज्यादातर लोग खुश, तो कुछ नाराज लोगों ने लगाए 'हिटलर राज नहीं चलेगा’ के नारे

By भाषा | Updated: November 1, 2019 05:25 IST

हालांकि इस फैसले से सभी बेहद खुश नहीं हैं। एग्जिबिशन ग्राउंड में प्रदर्शनकारियों ने जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा छीनने को ‘ अधिनयाकवादी’ करार दिया।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू क्षेत्र में ज्यादातर लोगों के लिए यह भावनात्मक क्षण है। उनका कहना है कि इसके साथ ही कश्मीर केंद्रित शासन का अंत हो गया, भले ही राज्य का दर्जा खत्म होकर केंद्रशासित क्षेत्र रह गया हो।

जम्मू-कश्मीर राज्य औपचारिक तौर पर बृहस्पतिवार को दो केंद्रशासित क्षेत्रों में बंट गया। जम्मू क्षेत्र के लोगों ने इस बदलाव का व्यापक स्तर पर स्वागत किया और उनमें से कुछ ने यहां तक कहा कि यह ‘‘भेदभाव के युग का अंत’’ है। हालांकि कुछ लोगों ने राज्य को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को खत्म करने का विरोध भी किया और कहा कि राज्य से अब यह प्रदेश केंद्रशासित क्षेत्र में बदल गया। जेकेएनपीपी कार्यकर्ताओं ने अपने अध्यक्ष और पूर्व मंत्री हर्ष देव सिंह के नेतृत्व में एग्जिबिशन ग्राउंड में रैली की।

जम्मू क्षेत्र में ज्यादातर लोगों के लिए यह भावनात्मक क्षण है। उनका कहना है कि इसके साथ ही कश्मीर केंद्रित शासन का अंत हो गया, भले ही राज्य का दर्जा खत्म होकर केंद्रशासित क्षेत्र रह गया हो। जम्मू के तालाब टिल्लू, डोगरा हॉल, त्रिकुट नगर, मुथी, जानीपुर और शहर के कई पुराने क्षेत्रों में लोगों ने पटाखे जलाए और ढोल बजाए। जम्मू विश्वविद्यालय के छात्र विकास शर्मा ने कहा, ‘‘हम जम्मू-कश्मीर राज्य को केंद्रशासित क्षेत्र में पुनर्गठित करने से बेहद खुश हैं। हालांकि हम अलग जम्मू राज्य चाहते थे लेकिन फिर भी हम केंद्रशासित क्षेत्र पाकर खुश हैं। इसके साथ ही कश्मीर केंद्रित शासकों द्वारा किए गए भेदभाव का युग खत्म होगा।’’

उनकी तरह ही पूर्व सैनिक प्रताप सिंह जामवाल ने कहा कि भले ही राज्य का दर्जा छीन गया है लेकिन फिर भी वह खुश हैं। उन्होंने आशा जताई कि इससे जम्मू के मुकाबले कश्मीर को प्राथमिकता देने का शासन खत्म होगा। वहीं, पेशे से चालक कुलदीप कुमार का कहना है कि जम्मू के लिए यह उत्सव का समय है क्योंकि इससे जम्मू का तेजी से विकास होगा।

हालांकि इस फैसले से सभी बेहद खुश नहीं हैं। एग्जिबिशन ग्राउंड में प्रदर्शनकारियों ने जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा छीनने को ‘ अधिनयाकवादी’ करार दिया। यहां ‘तानाशाही नहीं चलेगी’, ‘ हिटलर राज नहीं चलेगा’, ‘ राज्य का दर्जा बहाल करो’ जैसे नारे लग रहे थे। जेकेएनपीपी के हर्ष देव सिंह ने 31 अक्टूबर को ‘काला दिवस’ बताया। उनका कहना है कि 200 साल पुराने डोगरा राज्य को केंद्रशासित क्षेत्र में बदल दिया गया। यह फैसला महाराजा हरि सिंह का अपमान है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरधारा ३७०
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया