लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के करोल बाग में सबसे ज्यादा पकड़े गए थूककर गंदगी फैलाने वाले, 1000 रुपये की दर से वसूला जा रहा है जुर्माना

By अनुराग आनंद | Updated: April 30, 2020 15:16 IST

पिछले एक हफ्ते के दौरान दिल्ली के तीनों एमसीडी ने सार्वजनिक स्थलों पर थूकने वाले कुल 578 लोगों के खिलाफ चालान किया है।

Open in App
ठळक मुद्देगृह मंत्रालय के आदेश के बाद दिल्ली एमसीडी ने थूककर गंदगी फैलाने वालों से जुर्माना वसूलने के लिए एक गाइडलाइन बनाई है।साउथ एमसीडी एरिया के चारों जोन से कुल 43 और ईस्ट एमसीडी एरिया से कुल 14 लोगों के खिलाफ चालान किया गया है।

नई दिल्ली: देश भर में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए केंद्र सरकार ने देश में में कुल 40 दिनों के लिए लॉकडाउन की घोषणी की। इस दौरान संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए गृह मंत्रालय व हर राज्य सरकार ने भी अपने स्तर पर कई नियम बनाए। दिल्ली में सार्वजनिक जगहों पर या फिर जहां-तहां थूककर गंदगी फैलाने वालों से भी जुर्माना वसूला जाने लगा।

टीओआई की रिपोर्ट मुताबिक, पिछले एक हफ्ते के दौरान दिल्ली के तीनों एमसीडी ने सार्वजनिक स्थलों पर थूकने वाले कुल 578 लोगों के खिलाफ चालान किया है। इनमें करोल बाग जोन के अकेले 235 लोग हैं। यानी कुल थूकने वालों में से 41 प्रतिशत लोग तो करोल बाग जोन के हैं। साउथ एमसीडी एरिया में सार्वजनिक स्थलों पर थूकने वाले 43 और ईस्ट एमसीडी में 14 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

एक एमसीडी के अधिकारी ने बताया कि गृह मंत्रालय के आदेश के बाद एमसीडी ने एक गाइडलाइन बनाई। इसी गाइडलाइन के आधार पर कार्रवाई की गई है। अधिकारी की मानें तो यह नियम 21 अप्रैल से दिल्ली के सभी एमसीडी में लागू कर दिया गया है। 

नॉर्थ एमसीडी के सभी 6 जोन को मिलाकर अबतक 521 लोगो के खिलाफ इस मामले में चालान किया गया है। इसमें अकेले सिटी-एसपी जोन से 64, करोल बाग से 235, केशवपुरम से 73, सिविल लाइंस से 45, रोहिणी से 60 और नरेला से 44 लोगों के खिलाफ चालान किया गया है।

इसके अलावा, साउथ एमसीडी एरिया के चारों जोन से कुल 43 और ईस्ट एमसीडी एरिया से कुल 14 लोगों के खिलाफ चालान किया गया है। कुल मिलाकर तीनों एमसीडी एरिया से सार्वजनिक स्थलों पर थूकने के दोषी 578 लोगों के खिलाफ एमसीडी अफसरों ने चालान किया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्लीकोरोना वायरस लॉकडाउनगृह मंत्रालय
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां