आज दिल्ली लाया जाएगा जनरल रावत का पार्थिव शरीर, कल दिल्ली छावनी में होगा अंतिम संस्कार

By रवींद्र चोपड़े | Published: December 9, 2021 08:36 AM2021-12-09T08:36:00+5:302021-12-09T10:49:31+5:30

जनरल रावत का अंतिम संस्कार शुक्रवार को दिल्ली छावनी में किया जाएगा। इससे पहले सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक लोगों को अंतिम दर्शन के लिए उनके पार्थिव शरीर को उनके घर पर रखा जाएगा।

Mortal remains of CDS Bipin Rawat will reach Delhi today | आज दिल्ली लाया जाएगा जनरल रावत का पार्थिव शरीर, कल दिल्ली छावनी में होगा अंतिम संस्कार

आज दिल्ली लाया जाएगा जनरल रावत का पार्थिव शरीर, कल दिल्ली छावनी में होगा अंतिम संस्कार

Highlightsआज कुन्नूर से दिल्ली लाया जाएगा जनरल रावत का पार्थिव शरीर कल दिल्ली छावनी में होगा अंतिम संस्कार, सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक कर सकेंगे अंतिम दर्शन

नई दिल्ली: सीडीएस जनरल बिपिन रावत की हेलिकॉप्टर क्रैश में मौत की खबर ने पूरे देश को शोक की लहर में डुबो दिया। भारतीय वायुसेना के अनुसार, हादसे में जनरल रावत समेत कुल 14 लोग सवार थे, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में जनरल रावत की पत्नी भी मौत का शिकार हुईं। सीडीएस जनरल रावत का पार्थिक शरीर आज दिल्ली लाया जाएगा। 

वहीं दिल्ली कैंट में शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस समय जनरल रावत, उनकी पत्नी और अन्य का पार्थिव शरीर तमिलनाडु के सैन्य अस्पताल वेलिंगटन में रखा गया। पार्थिव शरीर को आज कुन्नूर स्थित मद्रास रेजिमेंटल सेंटर ले जाया जाएगा और फिर नई दिल्ली ले जाया जाएगा। वहीं केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ संसद के दोनों सदनों को जनरल बिपिन रावत सहित 13 लोगों की हेलिकॉप्टर क्रैश में हुई मौत की जानकारी देंगे। 
  

जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी के पार्थिव शरीर के गुरुवार शाम तक सैन्य विमान से दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है। जनरल रावत का अंतिम संस्कार शुक्रवार को दिल्ली छावनी में किया जाएगा। इससे पहले सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक लोगों को अंतिम दर्शन के लिए उनके पार्थिव शरीर को उनके घर पर रखा जाएगा। अंतिम संस्कार की यात्रा कामराज मार्ग से शुरू होकर बराड़ स्क्वायर श्मशान घाट तक जाएगी।

उधर, जनरल बिपिन रावत के निधन पर उनके गृह राज्य उत्तराखंड में तीन दिन के लिए राजकीय शोक की घोषणा की गई है। देश और दुनिया की कई प्रमुख हस्तियों ने उनके निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

Web Title: Mortal remains of CDS Bipin Rawat will reach Delhi today

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे