लाइव न्यूज़ :

टीका उत्सव के दौरान तीन राज्यों में एक करोड़ से अधिक टीके लगाए गए

By भाषा | Updated: April 15, 2021 13:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को बताया कि चार दिवसीय 'टीका उत्सव' के दौरान महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में कोविड-19 रोधी टीकों को एक करोड़ से अधिक खुराकें दी गईं।

मंत्रालय ने कहा कि 11 से 14 अप्रैल तक चले ‘उत्सव’ के दौरान 11 अप्रैल को टीके की 29,33,418 और 12 अप्रैल को 40,04,521 खुराकें दी गईं। इसी तरह, 13 अप्रैल को 26,46,528 और 14 अप्रैल को 33,13,848 खुराकें दी गईं।

मंत्रालय ने कहा कि ‘टीका उत्सव’ के दौरान देश भर में कुल मिलाकर टीकों की 1,28,98,314 खुराकें दी गईं। तीन राज्यों में एक करोड़ से अधिक खुराकें दी गईं। इनमें महाराष्ट्र (1,11,19,018), राजस्थान (1,02,15,471) और उत्तर प्रदेश (1,00,17,650) शामिल हैं।

भारत में संवेदनशील वर्ग के लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लगाने के लिये प्रयास तेज किये गए हैं।

मंत्रालय ने कहा कि ‘टीका उत्सव’ के दौरान निजी और सार्वजनिक कार्यस्थलों पर कई कार्यस्थल टीकाकरण केन्द्र (सीवीसी)संचालित किये गए।

टीका उत्सव के दौरान एक दिन में औसतन 45 हजार केन्द्रों का संचालन किया गया। पहले दिन 63,800, दूसरे दिन 71,000, तीसरे दिन 67,893 और चौथे दिन 69,974 केन्द्र संचालित किये गए।

‘टीका उत्सव’ के पहले दिन रविवार को रात आठ बजे तक 27 लाख से अधिक टीके लगाए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा