लाइव न्यूज़ :

मप्र में पांच करोड़ के अधिक लोगों को लगायी जा चुकी है कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराकें

By भाषा | Updated: December 30, 2021 15:18 IST

Open in App

भोपाल, 30 दिसंबर मध्य प्रदेश ने पाँच करोड़ से अधिक पात्र लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराकें लगाने का देश में नया कीर्तिमान बनाया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह दावा किया।

मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से बचाव के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण कार्यक्रम में 29 दिसम्बर को फिर एक नया कीर्तिमान बना। कुल पात्र नागरिकों में से 5 करोड़ से अधिक व्यक्तियों को टीके की दूसरी खुराक लगाने में सफलता हासिल हुई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अब तक टीके की 10,20,92,641 खुराकें लगाई जा चुकी है। इसमें से 5,20,77,158 नागरिकों को टीके की पहली खुराक और 5,00,15,483 नागरिकों को टीके की दोनों खुराकें लग चुकी हैं। टीके की दूसरी खुराक लगाने में मध्यप्रदेश देश में अव्वल है।’’

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में 92 प्रतिशत वयस्कों को कोरोना वायरस से बचाव का पूरा सुरक्षा कवच मिल चुका है। उन्होंने कहा कि इस टीके के लिए प्रदेश में कुल 5.49 करोड़ लोग पात्र हैं।

अधिकारी ने बताया कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने टीकाकरण कार्य में प्रदेशवासियों द्वारा ली जा रही रूचि और उनकी सजगता के लिए धन्यवाद देते हुए सराहना भी की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत