लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 500 से अधिक आतंकवादी जम्मू कश्मीर में घुसपैठ की फिराक में बैठे हैंः सेना

By भाषा | Updated: October 11, 2019 16:51 IST

यह भी कहा कि 200 से 300 आतंकवादी पाकिस्तान के सहयोग से इस क्षेत्र को अशांत बनाये रखने के लिए जम्मू कश्मीर के अंदर सक्रिय हैं। सेना की उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने कहा, ‘‘जहां तक जम्मू कश्मीर में सक्रिय आतंकवादियों की बात है तो बाहर से आये 200-300 आतंकवादी अपने काम में लगे हुए हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा कि आतंकवादियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के हिसाब से यह संख्या घटती बढ़ती रहती है।सिंह ने कहा, ‘‘ उनकी संख्या भले जो भी हो, हम उन्हें रोकने और उनका सफाया करने में सक्षम हैं।

सेना के एक शीर्ष अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नियंत्रण रेखा के समीप विभिन्न प्रशिक्षण शिविरों में 500 से अधिक आतंकवादी जम्मू कश्मीर में घुस जाने के अवसर की फिराक में बैठे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि 200 से 300 आतंकवादी पाकिस्तान के सहयोग से इस क्षेत्र को अशांत बनाये रखने के लिए जम्मू कश्मीर के अंदर सक्रिय हैं। सेना की उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने कहा, ‘‘जहां तक जम्मू कश्मीर में सक्रिय आतंकवादियों की बात है तो बाहर से आये 200-300 आतंकवादी अपने काम में लगे हुए हैं।’’ सिंह ने जम्मू कश्मीर में सक्रिय आतंकवादियों और देश में घुसपैठ करने के लिए पीओके में तैयार बैठे आतंकवादियों की संख्या के बारे में पूछे गये सवालों के जवाब में यह बात कही।

उन्होंने कहा, ‘‘ इसी तरह, करीब 500 पीओके में आतंकवादी प्रशिक्षण शिविरों में डेरा डाले हुए हैं और जम्मू कश्मीर में घुसपैठ करने के लिए तैयार बैठे हैं।’’ उन्होंने कहा कि आतंकवादियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के हिसाब से यह संख्या घटती बढ़ती रहती है।

सिंह ने कहा, ‘‘ उनकी संख्या भले जो भी हो, हम उन्हें रोकने और उनका सफाया करने में सक्षम हैं ताकि इस क्षेत्र में शांति एवं सामान्य स्थिति बनी रहे।’’ सैन्य कमांडर ने कहा कि जम्मू कश्मीर में शांति एवं सामान्य स्थिति सुनिश्चित करना सेना का सदैव प्रयास रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘ लेकिन पाकिस्तान यहां शांति बिगाड़ने के लिए कुचेष्टा करता रहता है। आज भी पाकिस्तान के अंदर आतंकवादी ढांचा चल रहा है। उनमें आतंकवादियों के प्रशिक्षण शिविर और देश में घुसपैठ कराने के लिए उनके लांचिंग पैड शामिल हैं।’’

जब सिंह से पाकिस्तान द्वारा पंजाब में ड्रोन के माध्यम से हथियार गिराने के मुद्दे पर सवाल किया गया तब उन्होंने कहा कि आतंकवादियों को हथियार से लैस रखने के लिए ड्रोनों की तैनाती पाकिस्तान का नया तरीका है। उन्होंने कहा, ‘‘ लेकिन मैं आपको सुनिश्चित करना चाहता हूं कि भारतीय सेना पाकिस्तान के किसी भी नापाक मंसूबे को विफल करने में सक्षम और कृतसंकल्प है। उनके मंसूबों को सफल नहीं होने दिया जाएगा।’’ ः

टॅग्स :धारा ३७०जम्मू कश्मीरआर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)भारतीय सेनापाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह