लाइव न्यूज़ :

केरल में कोविड-19 के 3,000 से ज्यादा नए मामले

By भाषा | Updated: January 18, 2021 20:19 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 18 जनवरी केरल में सोमवार को कोविड-19 के 3,346 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8.50 लाख हो गई। वहीं 17 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 3480 हो गई।

राज्य में 3921 लोगों के स्वस्थ होने के बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 7,79,097 हो गई।

स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि मौजूदा समय में 68,399 लोगों का इलाज चल रहा है। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 8,50,597 है और अब तक 89,54,140 नमूनों की जांच हो चुकी है।

एर्नाकुलम में सबसे ज्यादा 574 मामले, कोझिकोड में 385, मामल्लापुरम में 357, कोल्लम में 322, कोट्टायम में 308 मामले सामने आए हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में ब्रिटेन से लौटा कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं पाया गया है।

अब तक ब्रिटेन से लौटे 56 लोग संक्रमित पाए गए और नौ लोग वायरस के नए प्रकार से संक्रमित पाए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा