लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में छह जनवरी से अभी तक 1,200 से ज्यादा पक्षियों के मरने की सूचना : अधिकारी

By भाषा | Updated: January 20, 2021 18:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 जनवरी बर्ड फ्लू संकट के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले 15 दिनों में 1,200 से ज्यादा पक्षियों के मरने की सूचना है।

दिल्ली सरकार के विकास विभाग में पशुपालन इकाई के निदेशक डॉक्टर राकेश सिंह ने बुधवार को बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में विभिन्न जगहों से एकत्र किए गए पक्षियों के 201 नमूनों में से अभी तक 24 में बर्ड फ्लू संक्रमण की पुष्टि हुई है।

उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली में छह जनवरी से अभी तक कुल 1,216 पक्षियों के मरने की सूचना है। लेकिन, सभी की मौत का कारण बर्ड फ्लू नहीं है। कड़ाके की ठंड भी उनके मरने की एक वजह है।’’

प्रशासन ने लाल किले में मृत मिले कौओं में से एक के नमूने में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद परिसर को बृहस्पतिवार से 26 जनवरी तक दर्शकों के लिए बंद कर दिया। 10 जनवरी को किले के परिसर में करीब 15 कौवे मृत मिले थे।

सिंह ने कहा, ‘‘कुछ दिन पहले दिल्ली चिड़ियाघर में चार सारस पक्षी मृत मिले थे। सोमवार को एकत्र किए गए 12 नमूनों को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के राष्ट्रीय उच्चसुरक्षा पशुरोग संस्थान में जांच के लिए भेजा गया है।’’

प्रशासन को अभी तक भोपाल स्थित संस्था से जांच रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है।

वहीं शनिवार को दिल्ली चिड़ियाघर के एक मृत उल्लू के नमूनों की जांच में उसके भी बर्ड फ्लू से ग्रस्त होने की पुष्टि हुई है।

दिल्ली सरकार ने बर्ड फ्लू के मद्देनजर शहर के बाहर से आने वाले प्रसंस्कृत और पैक्ड चिकन की बिक्री पर रोक लगा दी थी और पूर्वी दिल्ली में स्थित गाजीपुर मुर्गा मंडी को बंद करने का आदेश दिया था।

बहरहाल, बृहस्पतिवार को गाजीपुर से लिए गए सभी 100 नमूनों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद मंडी को फिर से खोल दिया गया।

वहीं 11 जनवरी को संजय झील में करीब 400 बतखों को मारा गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे