लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: संचार प्रतिबंध हटाने की मांग को लेकर पत्रकारों ने किया मूक प्रदर्शन

By भाषा | Updated: October 3, 2019 19:17 IST

अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और स्थानीय मीडिया संस्थानों में काम कर रहे 100 से ज्यादा पत्रकारों ने कश्मीर प्रेस क्लब से शुरू हुए मूक प्रदर्शन में हिस्सा लिया। कश्मीर प्रेस क्लब के अध्यक्ष शुजा उल हल ने कहा, “संचारों पर लगा प्रतिबंध तीसरे महीने में प्रवेश करने जा रहा है जिससे कश्मीर में पत्रकारों के कामकाज पर काफी असर हुआ है।

Open in App

 जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 के कुछ प्रावधानों को रद्द किये जाने के बाद लगाए गए संचार प्रतिबंधों को हटाने की मांग को लेकर 100 से ज्यादा पत्रकारों ने गुरुवार को यहां मूक प्रदर्शन में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि पांच अगस्त को लगाए गए प्रतिबंध तीसरे महीने में प्रवेश करने जा रहे हैं, इससे कश्मीर में पत्रकारों का काम खासा प्रभावित हो रहा है।

अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और स्थानीय मीडिया संस्थानों में काम कर रहे 100 से ज्यादा पत्रकारों ने कश्मीर प्रेस क्लब से शुरू हुए मूक प्रदर्शन में हिस्सा लिया। कश्मीर प्रेस क्लब के अध्यक्ष शुजा उल हल ने कहा, “संचारों पर लगा प्रतिबंध तीसरे महीने में प्रवेश करने जा रहा है जिससे कश्मीर में पत्रकारों के कामकाज पर काफी असर हुआ है।

यहां तक की स्थानीय अखबार भी समुचित तरीके से छप नहीं पा रहे जबकि उनका इंटरनेट संस्करण भी काम नहीं कर रहा।” उन्होंने कहा कि सभी मीडिया संघ सरकार पर प्रतिबंध हटाने का दबाव बनाने के लिये साथ आए हैं जिससे वे अपने पेशेवर दायित्व का स्वतंत्र रूप से निर्वहन कर सकें। हाथों में तख्तियां लिये कुछ पत्रकारों ने बाद में यहां पोलो व्यू से रेजिडेंसी रोड पर प्रेस कॉलोनी तक शांतिपूर्ण मार्च निकाला।

बाद में ये पत्रकार शांतिपूर्ण तरीके से वहां चले गए। जम्मू कश्मीर सरकार ने यहां एक निजी होटल में मीडिया सुविधा केंद्र स्थापित किया है। हालांकि पत्रकारों का मानना है कि यहां सुविधाएं अपर्याप्त हैं और करीब 400 पत्रकारों के लिये महज 10 कंप्यूटर हैं। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरधारा ३७०
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं