बंगाल: केवल दो नेताओं को मंत्री बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में नाराजगी, भाजपा नेता ने कहा- भविष्य में और सांसद बनेंगे केंद्रीय मंत्री

By भाषा | Updated: June 1, 2019 03:21 IST2019-06-01T03:21:25+5:302019-06-01T03:21:25+5:30

पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत के प्रमुख सूत्रधारों में से एक और पार्टी के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय ने भी भरोसा जताते हुये कहा कि राज्य से और अधिक सांसदों को मंत्रीपद दिया जा सकता है।

More MPs will become Union Ministers from Bengal, Says BJP Leader | बंगाल: केवल दो नेताओं को मंत्री बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में नाराजगी, भाजपा नेता ने कहा- भविष्य में और सांसद बनेंगे केंद्रीय मंत्री

भारतीय जनता पार्टी का झंडा।

पश्चिम बंगाल से भाजपा की झोली में 18 सांसद आने के बावजूद प्रदेश के केवल दो लोगों को नरेन्द्र मोदी नीत सरकार में मंत्री बनाये जाने से पार्टी कार्यकताओं में अप्रसन्नता को भांपते हुये भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने शुक्रवार को कहा कि भविष्य में और सांसदों को मंत्री पद दिया जा सकता है।

पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत के प्रमुख सूत्रधारों में से एक और पार्टी के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय ने भी भरोसा जताते हुये कहा कि राज्य से और अधिक सांसदों को मंत्रीपद दिया जा सकता है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कुछ समय के लिए प्रतीक्षा करने को कहा।

घोष ने कहा, ‘‘दो सांसद शामिल हुये हैं (केंद्रीय मंत्रिपरिषद में) और कई अन्य भविष्य में मंत्री बनाए जायेंगे। यह एक सतत प्रक्रिया है। नयी दिल्ली में गुरुवार को राज्य से दो सांसदों को राज्य मंत्री के पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई थी। इनमें से एक पार्श्चगायक से नेता बने बाबुल सुप्रियो को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन को मंत्रालय मिला है जबकि देवाश्री चौधरी को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय दिया गया है।

सुप्रियो पिछली मोदी सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं। राज्य की कुल 42 लोकसभा सीटों में से भाजपा ने 18 सीटें जीतीं हैं जबकि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने 22 सीटें हासिल कीं। दो सीटें कांग्रेस को मिली हैं और वामदलों का राज्य में सफाया हो गया है।

Web Title: More MPs will become Union Ministers from Bengal, Says BJP Leader

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे