लाइव न्यूज़ :

सदन में उठी अलवर मॉब लिंचिंग की जांच का मामला, राजनाथ कहा- जरूरत पड़ी तो बनेगा कानून

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: July 24, 2018 16:49 IST

Monsoon Session of parliament Updates: संसद के मॉनसून सत्र में मंगलवार को मॉब लिंचिंग पर जमकर हंगामा हुआ।

Open in App

नई दिल्ली, 24 जुलाईः संसद के मॉनसून सत्र में मंगलवार को राजस्‍थान के अलवर में हुई भीड़ के द्वारा की गई रकबर खान की हत्या मामले पर जमकर हंगामा हुआ। विपक्ष ने संसद में मॉब लिंचिंग के मामलों की सुप्रीम कोर्ट के जज से जांच कराने की मांग की। इस दौरान तृणमूल कांग्रेस समेत दूसरे विपक्षी दलों ने सरकार की ओर से लिंचिंग मामलों में उचित कार्रवाई ना किए जाने के आरोप लगाए। इसके जवाब में गृहमंत्री राजना‌थ सिंह ने सोमवार को सरकार की ओर से मॉब लिंचिंग के लिए गठित की गई उच्च स्तरीय समित‌‌ि का उल्लेख करते हुए कहा सरकार मामले पर पहले ही सख्त कदम उठा चुकी है। इसके अलावा उन्होंने साल 1984 का उल्लेख करते हुए कहा कि देश में सबसे बड़ी मॉब लिंचिंग 1984 में हुई थी। उनका इशारा 1984 के सिख दंगों से था, जब इंदिरा गांधी की हत्या के बाद पंजाब में दंगे भड़क गए थे और कई सिख परिवार इसका शिकार बने ‌थे। संसद की पूरी कार्यवाही की जानकारी के लिए पढ़ते रहिए lokmatnews.in-

Monsoon Session of 24rd July Parliament Proceedings Live Updates in Hindi

- विपक्ष ने संसद में कहा मॉब लिंचिंग की आग पूरे देश में फैल रही है।

- राजना‌थ सिंह ने फिर दिलाई 1984 की याद

सदन में अब भी मॉब लिंचिंग, तीन तलाक, आरटीआई संशोधन इत्यादि विधेयक को लेकर सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तकरार जारी है। संसद का मॉनसून सत्र 2018 बुधवार (18 जुलाई) से शुरू हुई थी। यह 10 अगस्त तक चलेगी। 

टॅग्स :संसद मॉनसून सत्रलोकसभा संसद बिलराज्य सभा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतराज्यसभा सदस्य के रूप में 10 अप्रैल को शपथ लेने की तारीख हुई तय, नीतीश कुमार, नितिन नबीन समेत सभी लोग लेंगे शपथ

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं