लाइव न्यूज़ :

मानसून 2021ः देश के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना, जानिए आपके यहां कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

By अभिषेक पारीक | Updated: July 29, 2021 17:07 IST

देश के कई इलाकों में बारिश लोगों के लिए मुसीबत बन चुकी है। कई राज्यों में बारिश के कारण हालत बेहद खराब हो चुकी है। ऐसे में मौसम विभाग ने एक बार फिर कुछ राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है।

Open in App
ठळक मुद्देबांग्लादेश और उससे सटी बंगाल की खाड़ी और पश्चिम बंगाल पर कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसके कारण अगले कुछ दिनों में देश के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। जम्मू कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब और उत्तर प्रदेश में 30 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश। 

देश के कई इलाकों में बारिश लोगों के लिए मुसीबत बन चुकी है। कई राज्यों में बारिश के कारण हालत बेहद खराब हो चुके हैं।  ऐसे में मौसम विभाग ने एक बार फिर कुछ राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है। 30 जुलाई तक देश के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है। जिसके बाद बारिश से प्रभावित राज्यों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। 

मौसम विभाग ने कहा है कि बांग्लादेश, उत्तरी बंगाल की खाड़ी और पश्चिम बंगाल पर कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। जिसके कारण अगले कुछ दिनों में देश के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। साथ ही मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड जैसे राज्यों में बारिश हो सकती है। 

इन राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 30 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। साथ ही विभाग ने कहा है कि 29 जुलाई से 2 अगस्त के मध्य पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। साथ ही इन इलाकों में बारिश लगातार जारी रह सकती है और 30 जुलाई के बाद इसमें तेजी आ सकती है। 

दिल्ली का ये रहेगा हाल

मौसम विभाग ने दिल्ली और आसपास के इलाकों में गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है। विभाग का अनुमान है कि दिल्ली, बल्लभगढ़, महेंद्रगढ़, नारनौल, सोहना, भिवानी, रोहतक और कुछ अन्य इलाकों में गरज के साथ मध्यम बारिश हो सकती है। 

अगले 24 घंटो में इन राज्यों में भारी बारिश

मौसम विभाग के अलावा स्काईमेट वेदर ने भी अगले 24 घंटों में कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। स्काईमेटर वेदर के अनुमान के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान देश के उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। साथ ही कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है। 

टॅग्स :मानसूनमौसम रिपोर्टमौसमउत्तर प्रदेशदिल्लीहिमाचल प्रदेशजम्मू कश्मीरराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां