लाइव न्यूज़ :

यूएई में मरे भारतीय के शव की हालत का पता लगाएगी भारत सरकार, अदालत को किया सूचित

By भाषा | Updated: April 26, 2020 05:38 IST

अदालत में एक याचिका दायर कर अनुरोध किया गया था कि भट्ट का पार्थिव शरीर वापस लाने का निर्देश दिया जाए, इसी पर केन्द्र सरकार अपना जवाब दे रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देकेन्द्र सरकार ने शनिवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि हाल में संयुक्त अरब अमीरात में मरे उस भारतीय नागरिक का शव कहां और किस हालत में है, इस बारे में वह संबंधित दूतावास से पता लगाएगी। गौरतलब है कि कमलेश भट्ट की मृत्यु दिल का दौरा पड़ने से 17 अप्रैल को हो गयी थी। उनका शव दिल्ली हवाईअड्डे तक आया था, लेकिन आव्रजन संबंधी कुछ समस्याओं के कारण उसे अबू धाबी लौटा दिया गया।

केन्द्र सरकार ने शनिवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि हाल में संयुक्त अरब अमीरात में मरे उस भारतीय नागरिक का शव कहां और किस हालत में है, इस बारे में वह संबंधित दूतावास से पता लगाएगी।

गौरतलब है कि कमलेश भट्ट की मृत्यु दिल का दौरा पड़ने से 17 अप्रैल को हो गयी थी। उनका शव दिल्ली हवाईअड्डे तक आया था, लेकिन आव्रजन संबंधी कुछ समस्याओं के कारण उसे अबू धाबी लौटा दिया गया।

अदालत में एक याचिका दायर कर अनुरोध किया गया था कि भट्ट का पार्थिव शरीर वापस लाने का निर्देश दिया जाए, इसी पर केन्द्र सरकार अपना जवाब दे रही थी।

याचिका में कहा गया है कि इत्तिहाद हवाईअड्डे से मालवाहक विमान से पूरे सम्मान के साथभट्ट का शव 23 अप्रैल को यूएई से दिल्ली भेजा गया। न्यायमूर्ति संजीव सचदेव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए इस मामले की सुनवाई की।

केन्द्र द्वारा जानकारी जुटाने के लिए समय मांगने के बाद अदालत ने सुनवाई की अगली तारीख सोमवार की तय की है। उत्तराखंड में टिहरी जिले के रहने वाले भट्ट के भाई विमलेश भट्ट ने याचिका दायर कर अपने 24 साल के भाई का पार्थिव शरीर वापस लाने का अनुरोध किया है।

टॅग्स :मोदी सरकारसंयुक्त अरब अमीरातलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया