लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार की योजनाः पहले सत्र में 10 अध्यादेशों को कानून में बदलने की तैयारी, देखें लिस्ट

By भाषा | Updated: June 7, 2019 05:25 IST

नयी सरकार की योजना 17वीं लोकसभा के पहले सत्र में 10 अध्यादेशों को कानून में बदलने की है। इन अध्यादेशों में तीन तलाक पर रोक संबंधी अध्यादेश भी शामिल है।

Open in App

नयी सरकार की योजना 17वीं लोकसभा के पहले सत्र में 10 अध्यादेशों को कानून में बदलने की है। इन अध्यादेशों में तीन तलाक पर रोक संबंधी अध्यादेश भी शामिल है। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। ये अध्यादेश फरवरी-मार्च में जारी किए गए थे लेकिन पिछली सरकार 16वीं लोकसभा के आखिरी सत्र में उन्हें संसद से पारित कानून में नहीं बदल सकी।

फिर से निर्वाचित होने के बाद सत्ता में आयी नरेंद्र मोदी सरकार ने उन प्रस्तावित कानूनों पर फिर से जोर देने का फैसला किया है। इन अध्यादेशों को सत्र शुरू होने के 45 दिनों के अंदर कानून में बदलना होगा, अन्यथा उनकी अवधि समाप्त हो जाएगी।

इन 10 अध्यादेशों को कानून में बदलने की तैयारी

- तीन तलाक पर रोक संबंधी अध्यादेश

- भारतीय चिकित्सा परिषद (संशोधन) अध्यादेश

- कंपनी (संशोधन) अध्यादेश

-  जम्मू और कश्मीर आरक्षण (संशोधन) अध्यादेश

- आधार और अन्य कानून (संशोधन) अध्यादेश 

- नयी दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय मध्यस्थता केंद्र अध्यादेश 

- होम्योपैथी केंद्रीय परिषद (संशोधन) अध्यादेश 

- विशेष आर्थिक क्षेत्र (संशोधन) अध्यादेश

- केंद्रीय शैक्षिक संस्थान (शिक्षक संवर्ग में आरक्षण) अध्यादेश

टॅग्स :मोदी सरकारतीन तलाक़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों