लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार की बहुचर्चित योजना 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' बुरी तरह फेल, RTI में हुआ खुलासा

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: September 21, 2018 19:24 IST

आरटीआई से पता चला है कि बेटी बचाओं और बेटी पढ़ाओ योजना के तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए जारी फंड का एक बड़ा हिस्सा खर्च करने में कामयाब नहीं हो पाई है। 

Open in App

नई दिल्ली, 21 सितंबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लड़कियों को सुरक्षित और सशक्त बनाने के लिए चलाई गई योजना 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' का भारत के नियंत्रण और महालेखा परीक्षक यानी CAG ने आलोचना की है। आरटीआई के जवाब में मिली कैग की रिपोर्ट में बताया गया है कि इस योजना के लिए जारी फंड का एक बड़ा हिस्सा खर्च करने में कामयाब नहीं हो पाई है। 

द क्विंट के मुताबिक एक्टिविस्ट विहार दुर्वे की ओर से दाखिल आरटीआई से पता चला है कि बेटी बचाओं और बेटी पढ़ाओ योजना के तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की ओर से 20 फीसदी से कम फंड खर्च किया गया है। एक तरफ जहां कैग ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की जमीनी हकीकत बताकर कड़ी आलोचना की है वहीं, कांग्रेस ने भी इसे लेकर मोदी सरकार ने धावा बोला है।

कांग्रेस ने दावा किया है कि इस योजना में मात्र 9.3 फीसदी बजट का इस्तेमाल किया गया है। कांग्रेस ने ट्वीट करके बताया कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना मोदी सरकार के दिखावे की भेंट चढ़ गयी है। कैग द्वारा पहले से जारी धन राशि खर्च नहीं की गयी और मात्र दिखावे के लिए नयी धन राशि जारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि कैग ने बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ को मजाक बनाया है।  

22 जनवरी 2015 में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की शुरुआत हुई थी।  इस योजना को कम लिंगानुपात वाले 100 जिलों में शुरुआत किया था। 'बेटी बचाओ बेटी पदो' के लिए सरकार ने 2018-19 में 280 करोड़ रुपये आवंटन किया था।

टॅग्स :मोदी सरकारकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह