लाइव न्यूज़ :

किसानों को मोदी का तोहफा, सालाना 6,000 रुपये मिलेंगे, 15 करोड़ किसान परिवारों को फायदा, मजदूरों को 3000 महीना पेंशन

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 31, 2019 19:48 IST

केंद्र सरकार 6000 रुपये सभी किसानों को देगी। इसके तहत 15 करोड़ किसान परिवारों को फायदा होगा। पहले इस किसान सम्मान निधि योजना के तहत छोटे किसान जिनके पास 5 एकड़ या उससे कम भूमि है, उन्हें इसका लाभ मिल रहा था

Open in App
ठळक मुद्दे इस कदम को मोदी सरकार के बड़े कदम के तौर पर देखा जा रहा है।आज गिरिराज सिंह जो मंत्रिमंडल में पशुपालन, दुग्ध एवं मत्स्य पालन मंत्री बनाए गए हैं ने इसका संकेत दिया था।

मोदी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक खत्म हो गई है। पहली बैठक में केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। पीएम किसान योजना का लाभ अब सभी किसानों को मिलेगा। केंद्र सरकार 6000 रुपये सभी किसानों को देगी। इसके तहत 15 करोड़ किसान परिवारों को फायदा होगा। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए 10,774 करोड़ रुपये की पेंशन योजना की घोषणा की है। तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत अब 14.5 करोड़ किसान लाभान्वित होंगे, इससे सरकारी खजाने पर 87,000 करोड़ रुपये सालाना बोझ पड़ेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कामकाज संभालने के बाद अपने पहले फैसले में सेना और अर्द्धसैनिक बलों के शहीद जवानों या पूर्व सैनिकों की विधवाओं और बच्चों को राष्ट्रीय रक्षा निधि से दिये जाने वाले वजीफे में वृद्धि को मंजूरी दी। मोदी सरकार का बड़ा फैसला लिया है। श्रमिक सम्मान योजना के तहत मजदूरों को 3000 महीना पेंशन मिलेगा।

 पहले इस किसान सम्मान निधि योजना के तहत छोटे किसान जिनके पास 5 एकड़ या उससे कम भूमि है, उन्हें इसका लाभ मिल रहा था। इस कदम को मोदी सरकार के बड़े कदम के तौर पर देखा जा रहा है और आज गिरिराज सिंह जो मंत्रिमंडल में पशुपालन, दुग्ध एवं मत्स्य पालन मंत्री बनाए गए हैं ने इसका संकेत दिया था। उन्होंने कहा था कि मोदी सरकार किसानों की आय दोगुना करने की योजना पर काम कर रही है।

 

टॅग्स :मोदी सरकारनरेंद्र मोदीअमित भंडारीभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह