लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार आज कर सकती है देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का ऐलान

By स्वाति सिंह | Updated: December 24, 2019 13:52 IST

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) का काम तीनों सेनाओं के बीच तालमेल बनाना होगा। बताया जा रहा है कि सीडीएस सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) को रिपोर्ट करेंगे और सुरक्षा मामलों पर कैबिनेट की कमेटी में वह सैन्य बलों की ओर से सिंगल विंडो से सलाह देंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र सरकार देश के पहले सीडीएस के नाम का ऐलान कर सकती है। सीडीएस का काम तीनों सेनाओं के बीच तालमेल बनाना होगा।

केंद्र सरकार मंगलवार को देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) के नाम का ऐलान कर सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को लालकिले की प्राचीर से दिए अपने भाषण में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) का पद बनाए जाने की घोषणा की थी।

बीते दिनों मोदी सरकार ने पहले सीडीएस की नियुक्ति को लेकर एक समिति का गठन किया था। यह समिति राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के अंतर्गत काम कर रही है। इस कमेटी में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के अतिरिक्त कैबिनेट सेक्रेटरी, डिफेंस सेक्रेटरी और सेक्रेटरी और एक्सपेंडिचर और सीओएससी भी शामिल हैं। कैबिनेट के फैसले को लागू करने का पत्र पहले ही एनएसए और कमेटी के अन्य सदस्यों को जारी किया जा चुका है। इस समिति ने तीनों सेनाओं से कमांडर-इन-चीफ रैंक के अधिकारियों के नाम मंगवाए थे। 

बता दें चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) का काम तीनों सेनाओं के बीच तालमेल बनाना होगा। बताया जा रहा है कि सीडीएस सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) को रिपोर्ट करेंगे और सुरक्षा मामलों पर कैबिनेट की कमेटी में वह सैन्य बलों की ओर से सिंगल विंडो से सलाह देंगे।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीमोदी सरकारअजीत डोभाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया