लाइव न्यूज़ :

'छह साल से मोदी सरकार गरीबों, मज़दूरों, किसानों पर आक्रमण', राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला

By स्वाति सिंह | Updated: October 5, 2020 14:14 IST

सोमवार को यात्रा के दूसरे दिन की शुरुआत से पहले रैली में पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह, सुनील जाखड़ और अन्‍य नेताओं के साथ हरियाणा राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा तो आए, लेकिन सिद्धू नहीं पहुंचे।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने सोमवार को एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि आज मसला किसान और मजदूर का नहीं, बल्कि पूरे देश का है। 

नई दिल्ली: नए कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। खेती बचाओ यात्रा (जनसभा और ट्रैक्टर मार्च) के दूसरे दिन आज संगरूर के कस्बा भवानीगढ़ की अनाज मंडी में राहुल गांधी ने कहा कि आज मसला किसान और मजदूर का नहीं, बल्कि पूरे देश का है। 

राहुल गांधी ने कहा, 'छह साल से दिल्ली में नरेंद्र मोदी जी की सरकार है और छह साल से ये सरकार गरीबों, मज़दूरों, किसानों पर एक के बाद एक आक्रमण कर रही है। इनकी एक भी नीति गरीब जनता को फायदा पहुंचाने की नहीं है, इनकी सब नीति इनके 3-4 चुने हुए मित्रों के लिए बनाई जाती है।'

बता दें कि सोमवार को यात्रा के दूसरे दिन की शुरुआत से पहले रैली में पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह, सुनील जाखड़ और अन्‍य नेताओं के साथ हरियाणा राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा तो आए, लेकिन सिद्धू नहीं पहुंचे।

इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि कानून बन चुका है। दोनों सदनों में वह पारित हो चुका है। राष्ट्रपति की मुहर लग चुकी है, लेकिन किसने कहा कि कानून में संशोधन नहीं हो सकता। मेरी दुआ है कि राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनें, ताकि वे इस काले कानून को रद्द करके किसानों को राहत प्रदान करें। कानून में बदलाव संभव हैं, जरूरत बस कोशिश करने की होती है।

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग