लाइव न्यूज़ :

मोदी ने काशी-केवड़िया एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई

By भाषा | Updated: January 17, 2021 14:46 IST

Open in App

वाराणसी 17 जनवरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी से गुजरात के केवड़िया को जोड़ने के लिए नई ट्रेन काशी-केवड़िया एक्सप्रेस को डिजिटल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान कुल आठ रेलगाड़ियों को हरी झंडी दिखाई, जो केवड़िया को वाराणसी, दादर, अहमदाबाद, हजरत निजामुद्दीन, रीवा, चेन्नई और प्रतापनगर से जोड़ेंगी।

मोदी ने कहा कि अब स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से भी ज्यादा लोग सरदार पटेल की प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी देखने केवडिया जा रहे हैं, अबतक 50 लाख लोग इस प्रतिमा को देख चुके है और जल्द ही यहां एक लाख लोग रोज पहुंचेंगे।

एडीआरएम रवि प्रकाश चतुर्वेदी ने बताया कि वाराणसी से केवड़िया तक चलने वाली इस साप्ताहिक ट्रेन में एक वातानुकूलित प्रथम श्रेणी, दो टू टियर एसी, दो थ्री टियर एसी डिब्बों के साथ 13 शयनयान डिब्बे लगे हैं।

उन्होंने बताया कि इस रेलगाड़ी में आधुनिक एलबीएच कोच के साथ ही मॉड्यूलर शौचालय की सुविधा मिलेगी।

चतुर्वेदी ने बताया कि सामान्य कोच में भी यात्रियों को आरओ का पानी मिल सकेगा, साथ ही सभी बोगियों को स्मोक डिटेक्टर लगाने के साथ अग्नि निरोधक बनाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल