लाइव न्यूज़ :

मोदी ने संसदीय चुनावों में जीत के लिए कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को बधाई दी

By भाषा | Updated: September 22, 2021 09:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कनाडाई समकक्ष जस्टिन ट्रूडो को मिली चुनावी सफलता पर उन्हें बुधवार को बधाई दी और कहा कि वह भारत-कनाडा संबंधों को और मजबूत करने के लिए उनके साथ मिलकर काम जारी रखने के इच्छुक हैं।

कनाडा के संसदीय चुनावों में ट्रूडो की लिबरल पार्टी को जीत मिली है लेकिन बहुमत हासिल करने की उनकी मंशा पूरी नहीं हो पायी है। बहरहाल, ट्रूडो अल्पमत वाली एक स्थिर सरकार का नेतृत्व करेंगे जिसे निकट भविष्य में गिरा पाना विपक्ष के लिए आसान नहीं होगा।

मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘चुनावों में जीत के लिए प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को बधाई। मैं भारत-कनाडा संबंधों को और मजबूत करने के साथ ही वैश्विक और बहुपक्षीय मुद्दों पर सहयोग के लिए साथ मिलकर काम जारी रखने का इच्छुक हूं।’’

ट्रूडो के नेतृत्व वाली लिबरल पार्टी ने किसी भी पार्टी की तुलना में सबसे अधिक सीटें हासिल की हैं। लिबरल पार्टी 2019 में जीती गयी सीटों से एक अधिक यानी 158 सीटों पर जीत के कगार पर है। वह हाउस ऑफ कॉमंस में बहुमत के लिए आवश्यक 170 सीटों से अभी 12 सीट दूर है। कंजरवेटिव पार्टी ने 119 सीटें जीती हैं। पिछले संसदीय चुनाव में भी वह इतनी ही सीटें जीत सकी थी। ऐसा प्रतीत नहीं होता कि ट्रूडो (49) पर्याप्त सीटें जीत पाएंगे लेकिन वह एक स्थिर अल्पमत की सरकार बनाने की स्थिति में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत