लाइव न्यूज़ :

Modi 3.0: कौन हैं रवनीत सिंह बिट्टू? पंजाब से सिख चेहरे के रूप में मोदी कैबिनेट में होने जा रहे शामिल

By आकाश चौरसिया | Updated: June 9, 2024 20:30 IST

Modi 3.0: पंजाब से एक नाम चौंकाने वाले सामने आया है, जिसको लेकर कोई उम्मीद नहीं कर सकता है। क्योंकि रवनीत सिंह बिट्टू को लोकसभा चुनावों में लुधियाना सीट से हार झेलना पड़ा था। लेकिन अब उन्हें केंद्रीय कैबिनेट में शामिल किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देरवनीत सिंह बिट्टू होंगे मोदी कैबिनेट का हिस्सामिल सकती है उन्हें बड़ी जिम्मेदारी हालांकि, लुधियाना सीट से उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा

Modi 3.0: नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। उनका यह कार्यक्रम शाम 7.15 बजे से शुरू होना है, जो करीब 2 घंटे तक जारी रहेगा। हालांकि, इस बीच पंजाब से एक नाम चौंकाने वाले सामने आया है, जिसको लेकर कोई उम्मीद नहीं कर सकता है। क्योंकि रवनीत सिंह बिट्टू को लोकसभा चुनावों में लुधियाना सीट से हार झेलना पड़ा था। फिर भी मोदी कैबिनेट में शामिल किया जा रहा है, यह उनके लिए बड़ी बात है। अब ऐसे में उन्हें अगले 6 महीने के भीतर संसद के किसी भी सदन का सदस्य बनना जरूरी होगा अन्यथा उन्हें मंत्री पद से इस्तीफा देना होगा।

उन्होंने मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा, हार के बाद भी उन्हें केंद्रीय कैबिनेट में शामिल करना, यह उनके लिए गर्व की बात है। पंजाब उनकी प्राथमिकता पर होगा, यही नहीं वो कहते हैं कि आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 में भाजपा के लिए वो प्रदेश में जमीन तैयार करेंगे। दो साल पहले पंजाब वासियों ने कांग्रेस को सत्ता से चलता किया था, अभी सब जानते हैं कि आम आदमी पार्टी क्या कर रही है। इसके साथ ही अब लोगों के पास एक ही ऑप्शन बचा है, उन्होंने इच्छा जाहिर की अगर मौका मिला तो वो पंजाब के मुख्यमंत्री बनना चाहेंगे। 

बिट्टू ने कांग्रेस और पंजाब की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वो तीन बार चुनाव जीते हैं, इस बार कुछ अंतर से हार गए। दूसरी ओर किसान आंदोलन पर उन्होंने कहा कि वो अपनी बातों को किसानों को समझाएंगे। यही नहीं उन्होंने बताया कि मोदी शाह ने उनसे कहा कि अब किसानों को घर-घर जाकर बताना है कि मोदी सरकार ने किसानों के लिए क्या उचित कदम उठाए। 

कौन है रवनीत सिंह बिट्टूरवनीत ने साल 2019 में कांग्रेस पार्टी से लुधियाना सीट से लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की थी। मार्च, 2021 में बिट्टू को कुछ समय के लिए लोकसभा में कांग्रेस का नेता नियुक्त किया गया था, जब मौजूदा कांग्रेस के लोकसभा नेता अधीर रंजन चौधरी साल 2021 के पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार में व्यस्त थे। 

टॅग्स :नरेन्द्र मोदी शपथ ग्रहण समारोहनरेंद्र मोदीBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत