लाइव न्यूज़ :

मोदी 3.0 में शाह, राजनाथ सिंह, निर्मला सीतारमण और नितिन गडकरी का नहीं बदला मंत्रालय, जानें किसे मिला कौनसा मंत्रालय

By रुस्तम राणा | Updated: June 10, 2024 20:50 IST

मनोहर लाल खट्टर मोदी 3.0 में दो मंत्रालय दिए गए हैं। वह उर्जा मंत्रालय और शहरी विकास मंत्रालय का कार्यभार संभालते नजर आएंगे। इसी प्रकार शिवराज सिंह चौहान को भी दो मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देशिवराज सिंह चौहान को कृषि मंत्रालय और ग्रामीण विकास मंत्रालय मिलाजगत प्रकाश नड्डा संभालेंगे स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय मनोहर लाल खट्टर को दिया गया उर्जा मंत्रालय और शहरी विकास मंत्रालय का कार्यभार

नई दिल्ली: एनडीए सरकार के तीसरे कार्यकाल के लिए सोमवार को मंत्रालय का विभाजन हुआ। इसके तहत राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी और निर्मला सीतारमण अपना पुराना मंत्रालय संभालते रहेंगे। राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री, अमित शाह गृहमंत्री, गडकरी सड़क एवं परिहवहन मंत्री और वित्त मंत्री का कार्यभारत निर्मला सीतारमण बनी रहेंगी। जबकि धर्मेंद्र प्रधान शिक्षा मंत्रालय देखते रहेंगे। वहीं मनोहर लाल खट्टर मोदी 3.0 में दो मंत्रालय दिए गए हैं। वह उर्जा मंत्रालय और शहरी विकास मंत्रालय का कार्यभार संभालते नजर आएंगे।

इसी प्रकार शिवराज सिंह चौहान को भी दो मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। शिवराज सिंह चौहान को कृषि मंत्रालय और ग्रामीण विकास मंत्रालय मिला। जबकि जीतन राम मांझी सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री बने हैं। इसी प्रकार चिराग पासवान को खाद्य एवं प्रसंस्करण मंत्री बनाया गया है। सर्बानंद सोनोवाल के पास बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय बरकरार रहेगा। वहीं हरदीप सिंह पुरी के पास पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय बरकरार रहने की संभावना है। जेपी नड्डा को स्वास्थ्य मंत्रालय मिला है। पीयूष गोयल अपना वाणिज्य मंत्रालय संभालते रहेंगे। जबकि अश्विनी वैष्णव रेल मंत्री के रूप में अपना रेल विभाग देखते रहेंगे। 

मोदी 3.0 कैबिनेट लाइव: किसे क्या मिला?

राज नाथ सिंह - रक्षा मंत्रीअमित शाह - गृह मंत्री; और सहकारिता मंत्री।नितिन गडकरी - सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रीजगत प्रकाश नड्डा - स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री; और रसायन और उर्वरक मंत्रीशिवराज सिंह चौहान - कृषि और किसान कल्याण मंत्री; और ग्रामीण विकास मंत्री।निर्मला सीतारमण - वित्त मंत्री; और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रीसुब्रह्मण्यम जयशंकर - विदेश मंत्रीमनोहर लाल - आवास और शहरी मामलों के मंत्री; और बिजली मंत्रीएचडी कुमारस्वामी - भारी उद्योग मंत्री; और इस्पात मंत्रीपीयूष गोयल - वाणिज्य और उद्योग मंत्रीधर्मेंद्र प्रधान - शिक्षा मंत्रीजीतन राम मांझी - सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रीराजीव रंजन सिंह उर्फ ​​ललन सिंह - पंचायती राज मंत्री; और मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रीसर्बानंद सोनोवाल - बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रीडॉ. वीरेंद्र कुमार - सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रीकिंजरापु राममोहन नायडू - नागरिक उड्डयन मंत्रीप्रहलाद जोशी - उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री; और नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रीजुअल ओराम - जनजातीय मामलों के मंत्रीगिरिराज सिंह- कपड़ा मंत्रीअश्विनी वैष्णव - रेल मंत्री; सूचना और प्रसारण मंत्री; और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रीज्योतिरादित्य एम. सिंधिया - संचार मंत्री; और पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास मंत्रीभूपेंद्र यादव - पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रीगजेंद्र सिंह शेखावत - संस्कृति मंत्री; और पर्यटन मंत्री।अन्नपूर्णा देवी - महिला और बाल विकास मंत्रीकिरन रिजिजू - संसदीय कार्य मंत्री; और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रीहरदीप सिंह पुरी - पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रीडॉ. मनसुख मंडाविया - श्रम और रोजगार मंत्री; और युवा मामले और खेल मंत्री।जी. किशन रेड्डी - कोयला मंत्री; और खान मंत्रीचिराग पासवान - खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रीसी.आर. पाटिल - जल शक्ति मंत्री

टॅग्स :मोदी सरकारराजनाथ सिंहअमित शाहनिर्मला सीतारमणनितिन गडकरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया