लाइव न्यूज़ :

हिमाचल के चंबा में मध्यम तीव्रता के भूकंप के झटके

By भाषा | Updated: December 4, 2019 05:44 IST

चंबा सहित राज्य के अधिकतर हिस्से उच्च भूकंपीय गतिविधि क्षेत्र में पड़ते हैं। इससे पहले आठ और नौ सितम्बर को चंबा जिले में भूकंप के पांच झटके महसूस किये गए थे जिनकी तीव्रता 2.7 से पांच के बीच थी।

Open in App
ठळक मुद्देहिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में मंगलवार शाम मध्यम तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गयाजिसकी तीव्रता 3.2 मापी गई।

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में मंगलवार शाम मध्यम तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया जिसकी तीव्रता 3.2 मापी गई। यह जानकारी मौसम विभाग ने दी।

इससे जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। मौसम विभाग ने कहा कि चंबा और उसके आसपास के क्षेत्रों में भूकंप के झटके शाम करीब सात बजकर 38 मिनट पर आये। भूकंप का केंद्र जिले में उत्तरपूर्व में जमीन से पांच किलोमीटर की गहरायी में स्थित था।

चंबा सहित राज्य के अधिकतर हिस्से उच्च भूकंपीय गतिविधि क्षेत्र में पड़ते हैं। इससे पहले आठ और नौ सितम्बर को चंबा जिले में भूकंप के पांच झटके महसूस किये गए थे जिनकी तीव्रता 2.7 से पांच के बीच थी। भूकंप के दो झटके आठ सितम्बर को और तीन झटके नौ सितम्बर को महसूस किये गए थे। 

टॅग्स :भूकंप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतEarthquake in Ladakh: लद्दाख की धरती में हुई हलचल, 3.9 की तीव्रता से घबराए लोग; कोई हताहत नहीं

भारतकोलकाता में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता, डर से भागे लोग, वीडियो

भारतEarthquakes in Sikkim: सिक्किम में भूकंप से हिली धरती, ग्यालशिंग और अन्य क्षेत्रों में महसूस किए गए झटके

विश्वEarthquake in Japan: जापान में 6.2 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी; जानें क्या करें, क्या न करें

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया