अंडरगारमेंट्स पहने विधायक ने छीनी सहयात्री की अंगूठी, JDU MLA पर नशे की हालत में धुत होने का आरोप

By वैशाली कुमारी | Published: September 4, 2021 09:10 AM2021-09-04T09:10:25+5:302021-09-04T09:13:04+5:30

बिहार के विधायक गोपाल मंडल को अंडर वियर पहन कर घूमने के लिए पहले से ही निशाने पर लिया गया था लेकिन अब एक यात्री ने उन्हें शराब के नशे में धुत होने का भी आरोप लगाया है।

MLA Gopal Mandal snatches ring of co-traveller | अंडरगारमेंट्स पहने विधायक ने छीनी सहयात्री की अंगूठी, JDU MLA पर नशे की हालत में धुत होने का आरोप

सफेद बनियान और अंडरवियर में कोच में घूम रहे थे विधायक।

Highlightsपासवान ने अपनी शिकायत दर्ज कराते हुए कहा विधायक नशे में थे विधायक सफेद बनियान और अंडरवियर में कोच में घूम रहे थे

ट्रेन में सफर करते हुए बिहार के विधायक गोपाल मंडल को अंडर वियर पहन कर घूमने के लिए पहले से ही निशाने पर लिया गया था लेकिन अब एक यात्री ने उन्हें शराब के नशे में धुत होने का भी आरोप लगाया है। यात्री ने आरोप लगाते हुए बताया कि जब उसने विधायक के अंडरवियर पहन कर ट्रेन में घूमने पर आपत्ति जताई तो विधायक ने उसकी सोने की अंगूठी छीन ली। यात्री प्रहलाद पासवान ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के विधायक गोपाल मंडल के खिलाफ दिल्ली के सरकारी रेलवे पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। 

पासवान ने अपनी शिकायत दर्ज कराते हुए कहा विधायक नशे में थे। विधायक सफेद बनियान और अंडरवियर में कोच में घूम रहे थे। जब उसने विधायक मंडल का सामना किया विधायक ने मेरी सोने की अंगूठी और चैन छीन ली और मेरे साथ दुर्व्यवहार किया। 

बता दें कि यह घटना पटना नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस के एसी फर्स्ट क्लास डिब्बे में हुई थी शिकायत दर्ज कराने के बाद आगे की जांच के लिए दिल्ली पुलिस दिल्ली में आरा के पास भैया जी आरती को यह मामला स्थानांतरित कर दिया गया है क्योंकि यह मामला उनके अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

इससे पहले दिन में भागलपुर जिले के गोपालपुर के विधायक ने सोशल मीडिया पर अपनी वायरल तस्वीर देखने के बाद अपने पेट की खराबी को जिम्मेदार बताया था। विधायक ने कहा कि मैं अंडरवियर और बनियान में था। मैं अभी अभी ट्रेन में चढ़ा था और मेरा पेट खराब हो गया था। मैं झूठ नहीं बोलता। 

विधायक ने यह भी बताया कि एक व्यक्ति ने उन्हें रोका और उनकी पोशाक के बारे में पूछताछ तो मैंने उसे दूर भगा दिया और अपने आप को राहत देने के बाद मैंने उसका सामना किया। मंडल ने इन आरोपों का भी खंडन किया कि उनकी पोशाक ने महिला यात्रियों को असहज कर दिया और दावा किया कि डिब्बे में कोई महिला मौजूद नहीं थी।

Web Title: MLA Gopal Mandal snatches ring of co-traveller

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे