मिजोरमः जोरमथांगा मंत्रिमंडल का विस्तार, चार नए कैबिनेट मंत्री शामिल, विभाग आवंटित, देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 20, 2022 04:50 PM2022-12-20T16:50:57+5:302022-12-20T16:51:58+5:30

मिजोरमः चार नए कैबिनेट मंत्रियों में लालरिनामा, के. लालरिनलियाना, लालछंदामा राल्ते और लालरुअतकीमा शामिल हैं।

Mizoram Zoramthanga cabinet expansion four new cabinet ministers department allotted see list | मिजोरमः जोरमथांगा मंत्रिमंडल का विस्तार, चार नए कैबिनेट मंत्री शामिल, विभाग आवंटित, देखें लिस्ट

ज़ोरमथांगा मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्रियों की संख्या छह से बढ़कर 10 हो गयी है।

Highlights के. लालरिनलियाना, लालछंदामा राल्ते और लालरुअतकीमा पहले राज्य मंत्री थे।ज़ोरमथांगा मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्रियों की संख्या छह से बढ़कर 10 हो गयी है। 13 दिसंबर को ज़ोरमथांगा मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था। 

आइजोलः मिजोरम में मंगलवार को चार नये कैबिनेट मंत्रियों को शामिल किये जाने के साथ ही जोरमथांगा मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया। मिजोरम के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति ने यहां राजभवन में चार नए कैबिनेट मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

चार नए कैबिनेट मंत्रियों में लालरिनामा, के. लालरिनलियाना, लालछंदामा राल्ते और लालरुअतकीमा शामिल हैं। इसके साथ ज़ोरमथांगा मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्रियों की संख्या छह से बढ़कर 10 हो गयी है। मंत्रिमंडल में दो राज्य मंत्री भी शामिल हैं। के. लालरिनलियाना, लालछंदामा राल्ते और लालरुअतकीमा पहले राज्य मंत्री थे।

उन्हें वही विभाग आवंटित किये गये हैं, जो उनके पास राज्य मंत्री के तौर पर थे। लालरिनलियाना खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों, स्थानीय प्रशासन और मत्स्य पालन मंत्रालय संभालते रहेंगे, जबकि राल्ते शिक्षा, श्रम, रोजगार, कौशल विकास और उद्यमिता तथा मुद्रण और स्टेशनरी मंत्री का कार्यभार जारी रखेंगे।

लालरुअतकीमा अपने चार विभागों -ग्रामीण विकास, सूचना और जनसंपर्क, तथा भूमि एवं राजस्व बंदोबस्त का जिम्मा संभालते रहेंगे। पंद्रह दिसंबर को राज्य विधानसभा के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले लालरिनामा को आबकारी एवं नारकोटिक्स, पशुपालन और पशु चिकित्सा, समाज कल्याण एवं सेरीकल्चर का प्रभार सौंपा गया है। ये मंत्रालय इससे पहले के. बिछुआ संभाल रहे थे, लेकिन उन्होंने 13 दिसंबर को ज़ोरमथांगा मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था। 

Web Title: Mizoram Zoramthanga cabinet expansion four new cabinet ministers department allotted see list

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे