मिजोरम चुनाव परिणाम Live Streaming, 40 सीटों पर मतगणना की पल-पल की अपडेट

By जनार्दन पाण्डेय | Published: December 11, 2018 07:06 AM2018-12-11T07:06:24+5:302018-12-11T07:48:51+5:30

Mizoram Vidhan Sabha Chunav results 2018: टाइम्स नाऊ व सीएनएक्स के एग्जिट पोल में मिजोरम में कांग्रेस की सबसे मजबूत किले के ढहने का अनुमान जताया गया है।

Mizoram Vidhan Sabha Chunav results 2018, Mizoram assembly elections watch live streaming of results updates | मिजोरम चुनाव परिणाम Live Streaming, 40 सीटों पर मतगणना की पल-पल की अपडेट

मिजोरम चुनाव परिणाम Live Streaming, 40 सीटों पर मतगणना की पल-पल की अपडेट

मिजोरम विधानसभा चुनाव नतीजे 2018 मंगलवार (11 दिसंबर) को आ रहे हैं। मिजोरम में कुल 40 सीटों के लिए मतगणना की जा रही है। बीते 28 नवंबर को मिजोरम में मतदान में करीब 72 फीसदी मतदान हुए थे।

मिजोरम में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) की सीधी टक्कर मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) से है। भारतीय जनता पार्टी ने यहां अलग से चुनाव लड़ा था। आज भी अपनी सभी सभाओं में अमित शाह यह दावा कर रहे हैं कि वे आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी नॉर्थ-ईस्ट की सभी सीटों जीत दर्ज करेगी। ऐसे में मिजोरम के चुनाव बेहद महत्वपूर्ण हो जाते हैं क्योंकि लोकसभा चुनावों में कुछ ही महीने शेष हैं।

ऐसे में इस राज्य के परिणाम बेहद महत्वपूर्ण हो गए हैं। हालांकि मिजोरम कांग्रेस का किला है। यहां भारतीय जनता पार्टी का प्रभाव तब भी बिल्कुल निष्क्रिय रहा जब पूरे देश में बीजेपी की लहर चल रही थी। केंद्र में अमित शाह और नरेंद्र मोदी की जोड़ी आने के बाद भी कांग्रेस के इस‌ किले पर कोई फर्क नहीं पड़ा।

यहां देखें मिजोरम चुनाव परिणाम 2018 की मतगणना

ये रहा मिजोरम के एग्जिट पोल

टाइम्स नाऊ व सीएनएक्स के एग्जिट पोल में मिजोरम में कांग्रेस की सबसे मजबूत किले के ढहने का अनुमान जताया गया है। यहां अब लल थनहवला की कुर्सी खतरे में है। यहां कांग्रेस को 40 सीटों में महज 16 सीटें मिलती नजर आ रही है। जबकि विपक्ष मिजो नेशनल फ्रंट को कुल 18 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। यहां सरकार बनाने के लिए 21 सीटों की जरूरत होगी। ऐसे में जोड़तोड़ देखने को मिल सकता है।

मिजोरम विधानसभा चुनाव 2013 परिणाम

मिजोरम में कांग्रेस ने 2013 चुनाव में 40 में से 34 सीटें जीती थीं। इसके बाद लल थनहवाला के नेतृत्व में कांग्रेस ने सरकार बनाई थी। इस बार मिजोरम में 28 नवंबर को वोट डाले गए थे। मिजोरम में इस बार 75 फीसदी मतदान हुआ था।

English summary :
Mizoram assembly elections results will come on 11th December 2018. Counting is being done for a total of 40 seats in Mizoram for the Vidhan Sabha Chunav Results 2018. Nearly 72 percent of the voting took place in Mizoram on 28 November. Get the live stream of Mizorm assembly elections Results 2018.


Web Title: Mizoram Vidhan Sabha Chunav results 2018, Mizoram assembly elections watch live streaming of results updates

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे