लाइव न्यूज़ :

मिजोरम, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में मध्यम तीव्रता के भूकंप के आठ झटके

By भाषा | Updated: July 18, 2020 05:38 IST

एनसीएस ने बताया कि मिजोरम में भूकंप अपराह्न तीन बजकर 56 मिनट पर आया और इसका केन्द्र चंफाई के दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम में 33 किलोमीटर दूर 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। मिजोरम में रात दस बजकर तीन मिनट और 10 बजकर 35 मिनट पर क्रमश: 5.1 और 3.7 तीव्रता का भूकंप आया। 

Open in App
ठळक मुद्देअंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में शुक्रवार को मध्यम तीव्रता के भूकंप के पांच झटके महसूस किए गएएनसीएस के अनुसार पांच घंटे के भीतर ही 4.5 तीव्रता से अधिक के चार झटके आए।

पोर्ट ब्लेयर: अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में शुक्रवार को मध्यम तीव्रता के भूकंप के पांच झटके महसूस किए गए जबकि पूर्वोत्तर के मिजोरम में तीन झटके महसूस किए गए । राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार पांच घंटे के भीतर ही 4.5 तीव्रता से अधिक के चार झटके आए।

एनसीएस के मुताबिक अंडमान में सुबह 10 बजकर 31 मिनट पर 4.8 तीव्रता का भूकंप आया। यह पोर्ट ब्लेयर से 250 किलोमीटर पूर्व में 10 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था। द्वीप समूह पर शाम छह बजकर 59 मिनट पर 5.1 तीव्रता का दूसरा भूकंप आया। इसके बाद रात सात बजकर 33 मिनट पर 5.6 तीव्रता का झटका लगा।

रात आठ बजकर 12 मिनट पर पांच तीव्रता का और पांचवां झटका रात सवा ग्यारह बजे 4.5 तीव्रता का लगा । पूर्वोत्तर और अंडमान निकोबार द्वीप समूह भूकंप के लिहाज से अत्यधिक संवेदनशील क्षेत्र में आता है । एनसीएस के प्रमुख (परिचालन) जे एल गौतम ने बताया कि अंडमान निकोबार द्वीप समूह के लिए इतने कम समय में इतने झटके आना असमान्य नहीं है । पिछले साल महज दो-तीन दिनों में 50 झटके आए थे ।

एनसीएस ने बताया कि मिजोरम में भूकंप अपराह्न तीन बजकर 56 मिनट पर आया और इसका केन्द्र चंफाई के दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम में 33 किलोमीटर दूर 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। मिजोरम में रात दस बजकर तीन मिनट और 10 बजकर 35 मिनट पर क्रमश: 5.1 और 3.7 तीव्रता का भूकंप आया। 

टॅग्स :भूकंप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतEarthquake in Ladakh: लद्दाख की धरती में हुई हलचल, 3.9 की तीव्रता से घबराए लोग; कोई हताहत नहीं

भारतकोलकाता में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता, डर से भागे लोग, वीडियो

भारतEarthquakes in Sikkim: सिक्किम में भूकंप से हिली धरती, ग्यालशिंग और अन्य क्षेत्रों में महसूस किए गए झटके

विश्वEarthquake in Japan: जापान में 6.2 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी; जानें क्या करें, क्या न करें

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया