लाइव न्यूज़ :

Earthquake: मिजोरम में लगातार चौथे दिन भूकंप, रविवार से हर रोज आ रहे हैं झटके

By विनीत कुमार | Updated: June 24, 2020 08:55 IST

मिजोरम में रविवार से लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। इससे पहले सोमवार को गृह मंत्री अमित शाह ने भूंकप के बाद मिजोरम के मुख्यमंत्री से बात भी की थी।

Open in App
ठळक मुद्देमिजोरम में फिर भूकंप, चंफई जिले में महसूस किए गए झटके, चार दिन में चौथी बार भूकंपफिलहाल किसी नुकसान या किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं, रविवार से जारी भूकंप के झटकों का सिलसिला

मिजोरम में बुधवार सुबह फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई। ये भूकंप सुबह 8 बजकर 2 मिनट पर मिजोरम के चंफई  के दक्षिण-पश्चिम (SSW) में 31 किलोमीटर दूर आया। फिलहाल किसी के हताहत होने या नुकसान की जानकारी नहीं है। ये लगातार चौथा दिन है जब राज्य में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

इससे पहले मिजोरम में मंगलवार को भी 3.7 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को महसूस किए गए झटके से राज्य में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि राजधानी आइजोल में भी झटका महसूस किया गया। वहीं, सोमवार को चंफई में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने ट्वीट कर बताया कि मंगलवार को शाम सात बजकर 17 मिनट और 37 सेकेंड पर 23.22 अक्षांश और 93.4 देशांतर के बीच 3.7 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया था। भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप का केंद्र मिजोरम के सेरछिप जिले में थेनज्वाल से 39 किलोमीटर दक्षिणपूर्व एवं सतह से 25 किलोमीटर नीचे था। 

गौरतलब है कि रविवार और सोमवार को भी मिजोरम में भूंकप के झटके महसूस किए गए थे जिससे घरों और सड़कों को नुकसान पहुंचा था और सरकार ने बारिश और भूस्खलन की चेतावनी जारी की थी। पहला भूकंप रविवार को शाम चार बजकर 16 मिनट पर सितौल जिले में आया और उसकी तीव्रता 5.1 थी। भूकंप के झटके मिजोरम सहित मेघालय, मणिपुर और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में भी महसूस किए गए।

वहीं दूसरा भूकंप सोमवार को तड़के चार बजकर 10 मिनट पर महसूस किया गया जिसकी तीव्रता 5.3 थी। हालांकि, इसमें कोई हताहत नहीं हुआ।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :भूकंपअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया