विधानसभा चुनाव 2018: कांग्रेस ने जारी की इस राज्य की सभी उम्मीदवारों की लिस्ट, 7 विधायकों के टिकट कटे

By जनार्दन पाण्डेय | Published: October 12, 2018 11:15 AM2018-10-12T11:15:16+5:302018-10-12T11:45:54+5:30

Mizoram Assembly Election 2018 Congress releases Mizoram Candidate List: साल 2013 में हुए विधानसभा चुनावों में यहां कांग्रेस ने बाजी मारी थी। कांग्रेस ने प्रदेश की कुल 40 में से 34 सीटों जीत दर्ज की थी। जबकि बीजेपी को एक भी सीट नहीं मिली थी।

Mizoram Assembly Election 2018: Congress releases Mizoram Candidate List, Cuts 7 MLA ticket | विधानसभा चुनाव 2018: कांग्रेस ने जारी की इस राज्य की सभी उम्मीदवारों की लिस्ट, 7 विधायकों के टिकट कटे

Mizoram Assembly Election 2018 Congress releases Mizoram Candidate List

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (कांग्रेस पार्टी) ने बृहस्पतिवार को मिजोरम विधानसभा चुनाव 2018 के लिए सभी 40 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। मिजोरम उन राज्यों में से हैं जब पूरे देश में बीजेपी एक-एक कर के कांग्रेस से सत्ता छीन रही थी जब मिजारोम कांग्रेस ने जबर्दस्त जीत दर्ज की थी।

मिजोरम में कुल 40 सीटें हैं। साल 2013 में हुए विधानसभा चुनावों में यहां कांग्रेस ने बाजी मारी थी। कांग्रेस ने प्रदेश की कुल 40 में से 34 सीटों जीत दर्ज की थी। जबकि मीजो नेशनल फ्रंट को महज 5 सीटों से संतोष करना पड़ा था। जबकि बीजेपी को एक भी सीट नहीं मिली थी।

सात विधायकों का कटा टिकट

सात मौजूदा विधायकों को इस बार टिकट नहीं मिला है, जबकि 12 उम्मीदवार पहली बार चुनाव लड़ेंगे।

दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे सीएम लल थनहवला

 

अबकी विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस प्रमुख ललथनहवला दो सीटों से लड़ेंगे। ललथनहवला ने बृहस्पतिवार को आइजोल कांग्रेस भवन में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।

ललथनहवला दो सीटों-सेरछिप और चंफाई दक्षिण से चुनाव लड़ेंगे। उनके दो सीटों से चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद कई तरह की अटकलबाजियां चल रही हैं। उल्लेखनीय है कि बीजेपी इस वक्त पूरा जोर नॉर्थ-ईस्ट पर लगा रखा है। पिछले चुनाव में बीजेपी ने त्रिपुरा में बामदल को उखाड़ फेका था।

ये रही कांग्रेस की मिजोरम विधानसभा चुनाव 2018 की पूरी लिस्ट






मिजोरम विधानसभा चुनाव 2018 की तारीखें

मिजोरम में एक ही चरण में चुनाव होंगे। यहां पर्चा दाखिल करने की अंतिम तारीख 9 नवंबर है। जबकि राज्य में 28 नवंबर को मतदान होंगे।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

English summary :
Congress Candidates for MLAElection2018 are declared. CM Lal ThanHawala will fight to two assemblies and 7 seating MLAs tickets cut.


Web Title: Mizoram Assembly Election 2018: Congress releases Mizoram Candidate List, Cuts 7 MLA ticket

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे