लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक मंत्रिमंडल में मामूली फेरबदल, छह मंत्रियों को जिलों का प्रभार दिया गया

By भाषा | Updated: May 2, 2021 16:22 IST

Open in App

बेंगलुरु, दो मई कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने रविवार को अपने मंत्रिमंडल में मामूली फेरबदल करते हुए छह मंत्रियों को जिलों का प्रभार सौंपा है।

इस फैसले को इन जिलों में कोविड का सुगम प्रबंधन सुनिश्चित करने के तौर पर देखा जा रहा है।

सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार उपमुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण कार्य मंत्री गोविंद करजोल को बेलागावी का प्रभार दिया गया है।

वह बागलकोट और कलबुर्गी जिलों के प्रभारी मंत्री थे।

इसके अलावा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री उमेश कत्ती को बागलकोट, खनन एवं भू विज्ञान मंत्री एम निरानी को कलबुर्गी जिले का प्रभार दिया गया है। वन, कन्नड़ एवं संस्कृति मंत्री अरविंद लिंबावली को बीदर जबकि शहरी विकास एवं चीनी मंत्री एम टीबी नागराज को कोलार जिले का प्रभार सौंपा गया है। मत्सय एवं बंदरगाह मंत्री एस अंगारा चिकमंगलूर के प्रभारी मंत्री होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत