लाइव न्यूज़ :

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड-19 टीकाकरण पर निगरानी के लिए मोबाइल ऐप तैयार किया

By भाषा | Updated: December 8, 2020 22:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड-19 टीकों की समयबद्ध आपूर्ति की निगरानी, डाटा एकत्र करने तथा टीकाकरण के लिए लोगों के पंजीकरण के वास्ते एक डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार किया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि ‘को-विन’ नामक इस प्लेटफॉर्म से पूरी टीकाकरण प्रक्रिया की निगरानी में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा, ''को-विन डिजिटल प्लेटफॉर्म में मुफ्त में डाउनलोड होने वाला मोबाइल ऐप्लिकेशन शामिल है, जिससे टीके से संबंधित डाटा एकत्रित करने में मदद मिलेगी। टीका चाहने वाला व्यक्ति इसपर अपना पंजीकरण करा सकता है। को-विन ऐप में पांच मॉड्यूल होंगे, जिनमें प्रशासक मॉड्यूल, पंजीकरण मॉड्यूल, टीकाकरण मॉड्यूल, लाभार्थी सूचना प्राप्ति मॉड्यूल तथा रिपोर्ट मॉड्यूल होंगे।''

भूषण ने कहा कि प्रशासक मॉड्यूल प्रशासकों के लिए है, जो टीकाकरण सत्र आयोजित करेंगे।

पंजीकरण मॉड्यूल टीकाकरण के इच्छुक लोगों के पंजीकरण के लिए है।

टीकाकरण मॉड्यूल में लाभार्थी की जानकारी का सत्यापन किया जाएगा। वहीं, लाभार्थी सूचना प्राप्ति मॉड्यूल में लाभार्थी को टीकाकरण के बाद एसएमएस तथा क्यूआर आधारित प्रमाणपत्र भेजा जाएगा।

रिपोर्ट मॉड्यूल में यह रिपोर्ट तैयार की जाएगी कि कितने टीकाकरण सत्र आयोजित किए गए और उनमें कितने लोगों ने हिस्सा लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे