लाइव न्यूज़ :

मंत्री जितेंद्र सिंह ने सिविल सेवा परीक्षा के टॉपरों का किया अभिनंदन, कहा- उनका चयन सर्वश्रेष्ठ समय में हुआ

By भाषा | Updated: August 26, 2020 19:32 IST

मंत्री जितेंद्र सिंह ने सिविल सेवा परीक्षा में टॉप किए उम्मीदवारों से मंगलवार को कहा कि वे स्वतंत्रता बाद के सर्वश्रेष्ठ कालखडों में से एक में सरकार में प्रवेश कर रहे हैं जहां पीएम मोदी नेतृत्व में देश प्रगति कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देसिविल सेवा में अव्वल आने वालों के साथ एक अनौपचारिक बातचीत में सिंह ने उनके परिवारों और भविष्य की आकांक्षाओं के बारे में पूछा। इसी तरह हर साल पहले तीन टॉपरों में कोई न कोई महिला शामिल होती है।सरकार में प्रवेश कर रहे हैं जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति कर रहा है और जल्द ही यह दुनिया का अग्रणी देश होगा।

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सिविल सेवा परीक्षा के शीर्ष 20 सफल उम्मीदवारों से मंगलवार को कहा कि वे स्वतंत्रता बाद के सर्वश्रेष्ठ कालखडों में से एक में सरकार में प्रवेश कर रहे हैं जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति कर रहा है और जल्द ही यह दुनिया का अग्रणी देश होगा। कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि सिविल सेवा में अव्वल आने वालों के साथ एक अनौपचारिक बातचीत में सिंह ने उनके परिवारों और भविष्य की आकांक्षाओं के बारे में पूछा। 

कार्मिक राज्य मंत्री ने कहा, ‘‘लगभग एक दशक पहले तक टॉपरों की सूची में केवल कुछ राज्यों का नाम ही बार-बार दिखता था, लेकिन आज हम देख रहे हैं कि टॉपर लोग हरियाणा, पंजाब और केंद्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर से हैं जो एक नया घटनाक्रम है।’’ उन्होंने कहा कि इसी तरह हर साल पहले तीन टॉपरों में कोई न कोई महिला शामिल होती है।

 मंत्री ने सिविल सेवा परीक्षा-2019 के इन टॉपरों का अभिनंदन किया जिनमें प्रथम स्थान प्राप्त करनेवाले हरियाणा के प्रदीप सिंह, द्वितीय स्थान पर रहे दिल्ली के जतिन किशोर और तीसरे स्थान पर रहीं उत्तर प्रदेश की प्रतिभा वर्मा भी शामिल थीं। उन्होंने इन टॉपरों से कहा कि वे स्वतंत्रता बाद के सर्वश्रेष्ठ कालखडों में से एक में सरकार में प्रवेश कर रहे हैं जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति कर रहा है और जल्द ही यह दुनिया का अग्रणी देश होगा।

टॅग्स :संघ लोक सेवा आयोगजितेन्द्र सिंहपंजाबजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत